Healthy Mustard Sauce: हड्डियों-त्वचा-दांतों के लिए रामबाण है यह सॉस, घर पर बनाएं और पाएं अच्छी सेहत

Healthy Mustard Sauce: आजकल के मिलावटी और बाजारू भोजन के चलते इंसान को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं, और बिगड़ती हुई दिनचर्या तो सेहत को बिगाड़ने में पहले से ही बड़ी भूमिका निभा रही है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखना और बेहतर-सेहतमंद खाना खाना, सबसे जरूरी हो गया है। ऐसे में क्या कोई ऐसी चीज है, जो आपकी रसोई में मौजूद हो और आपको हेल्दी बनाए और टेस्टी भी हो। तो इसका जवाब है हां। तो आज हम आपको एक ऐसी आसान सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाने पर हड्डियां तो वज्र जैसी मजबूत हो ही जाएंगी, आपकी त्वचा और सेहत भी बेहतर होगी।
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर मशहूर योग गुरु, आध्यात्मिक वक्ता, लेखिका और संस्कृति दार्शनिक आचार्य प्रतिष्ठा ने एक वीडियो पोस्ट घर पर मस्टर्ड सॉस बनाने की आसान सी रेसिपी शेयर की है। वह कहती हैं कि मस्टर्ड सॉस यानी सरसों की चटनी बाजार के खाने में लोग जमकर खाते हैं और मार्केट में मिलने वाला सॉस भी लेकर घर आते हैं। हालांकि, अगर इसे घर पर बना लिया जाए, वो भी बिना प्रिजर्वेटिव के तो यह लंबे वक्त तक काम आती है और सेहत के लिए तो इसमें एक से बढ़कर एक गुण हैं।
आचार्य प्रतिष्ठा मस्टर्ड की खूबियां गिनाते हुए बताती हैं कि सरसों के बीज में एक विशेष तत्व पाया जाता है, जिसका नाम सेलेनियम होता है। यह हड्डियों को बेहद मजबूत बनाने के काम आता है। जबकि यह एंटी-कैंसर गुण लिए होता है और शरीर से कैंसर को दूर रखता है। वहीं, यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है और शरीर से सूजन दूर करता है। इससे त्वचा में चमक आती है। दांत मजबूत होते हैं। शरीर स्वस्थ रहता है। तो देर किस बात की आइए जल्दी से जाने हैं मस्टर्ड सॉस बनाने का तरीका।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में सेहत के लिए लाभकारी है साग, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
कैसे बनाएं मस्टर्ड सॉस-
- सबसे पहले पीले और काले सरसों के बीज बराबर मात्रा में ले लें।
- अब इन्हें विनेगर यानी सिकरे में डालकर चार-पांच दिन के लिए फ्रिज में रख दें।
- फिर इन्हें निकालकर मिक्सर-ग्राइंडर में डाल दीजिए।
- अब इसमें थोड़ा सा शहद, धनिया पाउडर और हल्का सा नमक डाल दीजिए।
- आप चाहे तो इसमें लहसुन भी डाल सकते हैं।
- बस अब इन सारी चीजों को अच्छे से ग्राइंड कर लें।
- पूरे मिश्रण को निकालकर एक जार में रख लें और इसे लंबे वक्त तक इस्तेमाल करें।
- इस सॉस को अपनी मनपसंद रेसिपी के साथ इस्तेमाल करें और सेहतमंद रहें।
ये भी पढ़ें- बालों में रात को सोने से पहले सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज, बाल होंगे मोटे और घने
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS