बिना ओवन घर में ऐसे बनाएं नानखटाई, जानें रेसिपी

नानखटाई खाने में बहुत टेस्टी होती है। साथ ही बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आती है। अक्सर लोग मार्केट से नानखटाई खरीद कर लाते हैं, लेकिन उससे बच्चों का मन नहीं भरता। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको नानखटाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे की नानखटाई बनाने की विधि क्या है।
नानखटाई बनाना बहुत आसान है और आप इसे आसानी से घर पर बना सकती हैं। बिना ओवन कुकर में आप इसे आसानी से बना सकती हैं। ये सबको बहुत पसंद आएगा। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: शाम को नाश्ते में लें हेल्दी गरमा-गर्म आटे का चीला, जानें रेसिपी
यह भी पढ़ें: मेहमान नवाजी के लिए फटाफट बनाएं सॉल्टी पैन केक, जानें रेसिपी
ऐसे बनाएं
- नानखटाई बनाने के लिए सबसे पहले एक भगोने में मैदा, सूजी और बेसन लेकर इन्हें अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद अब दूसरे बाउल में घी और चीनी लेकर इन्हें भी अच्छी तरह मिला लें।
- मिलाते हुए तैयार पेस्ट को तब तक फेंटते रहें जब तक वह अच्छे से मिक्स न हो जाए।
- जब पेस्ट अच्छे से फूला हुआ नजर आए तो इसमें बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर मिला दें।
- इसके बाद इसमें मैदा, सूजी और बेसन वाला मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिक्स करते हुए पेस्ट को हाथ की मदद से आटे जैसा गूंथ कर तैयार कर लें।
- इसके बाद गैस पर कुकर गर्म होने के लिए चढ़ाएं और कुकर के पेंदे में नमक की एक लेयर लगाएं।
- फिर इस पर एक जाली स्टैंड रखें और कुकर को ढक कर गर्म होने के लिए रख दें।
- अब कोई एक ऐसी प्लेट लीजिए जो कुकर के अंदर चली जाए।
- इस प्लेट पर घी लगाकर उसकी ग्रीसिंग कर दें।
- अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां लेकर उसे गोल करके हल्का चपटा कर दें।
- तैयार लोइयों को प्लेट पर रखें और प्लेट को कुकर में रखी जाली पर रख दें।
- इतना करने के बाद कुकर को ढक दें और मीडियम आंच पर रहने दें।
- 10 मिनट में नान खटाई पककर तैयार हो जाएगी।
- इसे चेक करें और इस तरह नानखटाई बनकर तैयार हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS