Navami 2022: नवरात्रि के आखिरी दिन पहने इस रंग के कपड़े, मिलेगा 'मां सिद्धिदात्री' का विशेष आशीर्वाद

Navami 2022: 'महा नवमी' (Maha Navami) को 'दुर्गा नवमी' (Durga Navami) भी कहा जाता है, यह 9 दिवसीय नवरात्रि पर्व का नौवां और आखिरी दिन होता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक महानवमी अश्विन के महीने में शुक्ल पक्ष के नौवें दिन आती है। इस साल नवरात्रि (Navratri 2022) का पर्व 26 सितंबर से शुरू हुआ। नवरात्रि के दौरान सभी भक्त देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करते है, इसी तरह नौवें दिन मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) की पूजा की जाती है। नवरात्रि के सभी 9 दिनों में उपवास रखने वाले भक्त महानवमी के दिन अपना उपवास पूरा करते हैं।
नवरात्रि व्रत के समापन में नौ छोटी लड़कियों की पूजा करना शामिल है, जिसे कन्या पूजन (Kanya Pujan) कहा जाता है। माना जाता है कि ये कन्याएं देवी दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाती हैं और उन्हें पूजा के अंत में मिठाई, फल और उपहार दिए जाते हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक कन्या पूजन के बाद नवरात्रि का व्रत तोड़ने से मां दुर्गा (Goddess Durga) प्रसन्न होती हैं। बताते चलें की इस वर्ष नवमी 4 अक्टूबर मंगलवार को यानी कल मनाई जाएगी।
- Navami 2022: महत्व (Significance)
हिंदू (Hindu) शास्त्रों के मुताबिक, नवमी के दिन देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर (Mahishasura) का वध किया था, जिसके पास अपार शक्तियां थीं और उसके उत्पात का शिकार पूरा ब्रह्मांड हो रहा था। महिषासुर का वध करने के कारण ही देवी महिषासुरमर्दिनी (Mahishasuramardini) के रूप में भी पूजी जाती हैं। नवरात्रि का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। पूजा पंडालों में देवी दुर्गा की पूजा के एक हिस्से के रूप में इस दिन नवमी हवन किया जाता है। नवरात्रि के पवित्र त्योहार में नवमी बहुत अहम दिन माना जाता है और कई भक्त जो नवरात्रि के सभी 9 दिनों में उपवास नहीं रख सकते हैं, वे सभी अष्टमी के दिन उपवास रखते हैं।
- नवमी पर कौन सा रंग पहने? (Which color to wear on Navami 2022)
नवमी (Navmi Puja Muhurat) तिथि पर पूजा का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर को दोपहर 3:07 बजे से 4 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे तक प्रभावी रहेगा। नवरात्रि के नौवें दिन "मां सिद्धिदात्री" की पूजा की जाती है और उन्हें गुलाबी, बैंगनी या जामुनी रंग बहुत पसंद है। इन रनों को पहनकर पूजा करने से मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद मिलता है, मां सिद्धिदात्री सब सिद्धियों को पूरा करती हैं। नवरात्रि के आखिरी और नौवें दिन देवी मां को प्रसन्न करना है तो इन तीनों में से किसी भी रंग के कपड़ों को आप पहन सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS