नवरात्रि 2018: नवरात्रि के दौरान पति-पत्नी को बनाकर रखनी चाहिए दूरी, जानें और क्या-क्या हैं नियम

नवरात्री का अर्थ है नौ रातें, हिन्दू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है और इसे सबसे पवित्र पर्व माना जाता है। नवरात्री साल भर में दो बार मनाई जाता है, एक- चैत्र नवरात्रि और दूसरा- शारदा नवरात्रि। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
नवरात्रि के दौरान ज्यादातर लोग व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा करते हैं। इतना ही नहीं ऐसा भी कहा गया है कि नवरात्री के नौ दिन मां दुर्गा अलग-अलग रूप में भक्तों को दर्शन देती हैं।
ऐसा कहा जाता है कि नवरात्री के दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। ऐसा नियम सिर्फ मान्यताओं के आधार पर नहीं बल्कि इसके पीछे खास वजह भी है।
नवरात्रि में क्यों नहीं बनाना चाहिए संबंध
- महिलाएं नौ दिन उपवास रखती हैं, जिसके कारण वह शारीरिक तौर से कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में संबंध बनाना उनकी सेहत के लिए उचित नहीं होता।
- शारीरिक संबंध बनाने के कारण महिलाओं के शरीर से कुछ ऐसे हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जिनकी वजह से आध्यात्म से ध्यान भटकता है और पूजा में विघ्न आता है।
- इसके अलावा नवरात्रि के दौरान पुरुषों को संबंध बनाने से इसलिए मना किया जाता है, जिससे वह नवरात्रि के दौरान भौतिकता से दूर रहने की कोशिश कर सकें।
- शारीरिक सम्बन्ध बनाने पर कुछ ऐसे भी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जिसकी वजह से नकारात्मक शक्तियां पैदा होती है, जो घर के भक्तिमय माहौल पर असर डालती हैं।
यह भी पढ़ें: मां दुर्गा के हर रूप को चढ़ाएं अलग-अलग भोग, होंगे ये लाभ
नवरात्रि के अन्य नियम
- नाखून-बाल नहीं काटना चाहिए
- बालों में तेल और साबुन-शैम्पू नहीं लगाना चाहिए
- पीरियड्स के दौरान व्रत नहीं रखना चाहिए
- पुरुष और महिला को अलग-अलग विश्राम करना चाहिए।
- बिस्तर छू कर पूजा नहीं करनी चाहिए।
- नवरात्रि के दौरान कलश स्थापित या अखंड दीप जलाने वाले लोगों को नवरात्रि में घर खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
- सात्विक भोजन बनाना और खाना चाहिए।
- व्रत रखने वाले को लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते या फिर चमड़े से बनी चीजें नहीं पहननी चाहिए।
- काले रंग के वस्त्रों को पहनने से परहेज करना चाहिए।
- व्रत रखने वाले लोगों को दिन में सोना नहीं चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS