Fasting Tips For Pregnant Women: गर्भवती महिलाएं रख रही हैं नवरात्रि व्रत, तो जान लें पहले सही डाइट प्लान

Shardiya Navratri 2023 Fasting Tips For Pregnant Women: हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है और ये 9 दिन मां की पूजा के लिए समर्पित होते हैं। नवरात्रि का त्योहार अब दो दिन बाद यानी 15 अक्टूबर से शुरु होने वाला है। इसके लिए सभी घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वैसे अक्टूबर के महीने को त्योहारों का महीना कहा जाता है क्योंकि इस महीने में अधिक त्योहार और व्रत पड़ते हैं। नवरात्रि के 9 दिनों में व्रत रखना एक आम बात है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। आमतौर पर शारदीय नवरात्रि की शुरूआत से ही मौसम में थोड़ा बदलाव आने लगता है। मगर इस बार मौसमी फ्लू का कहर बना हुआ है। आइये जानते है कि व्रत रखते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को व्रत रखना चाहिए या नहीं
नवरात्रि के दिनों में कुछ गर्भवती महिलाएं भी 9 दिनों का उपवास रखती हैं। लेकिन, प्रेग्नेंट लेडी को ज्यादा समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए। ऐसा करने से उसकी तबीयत खराब हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं हो सके तो नवरात्रि का व्रत न रखें। अगर आप व्रत रखना ही चाहती हैं, तो व्रत के दौरान कुछ सावधानी बरतें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आमतौर पर व्रत रखना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। मगर लंबे समय तक व्रत रखने के दौरान महिलाओं को समय पर हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए। व्रत के समय संभव हो, तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। व्रत के समय कुछ भी न खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि गर्भवती महिलाओं को व्रत के समय कैसी डाइट लेनी चाहिए।
नवरात्रि व्रत में गर्भवती महिलाओं का डाइट प्लान कैसा हो
- प्रेगनेंट महिला को नवरात्रि व्रत के दौरान अधिक पानी पीना चाहिए। इससे खुद को हाइड्रेटेड रख पाएंगी। बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट का लेवल बना रहेगा। व्रत के दौरान बीच में नारियल पानी या नींबू पानी अवश्य पिएं। ये सेहत के लिए फायदेमंद रहता है।
- प्रेग्नेंट महिलाएं व्रत के समय फलों का अधिक सेवन करें। खाने के समय पर ड्राई फ्रूट्स और स्नैक्स ले सकते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व मिलते रहेंगे और कमजोरी की समस्या दूर हो जाएगी।
- नवरात्रि व्रत करते समय गर्भवती महिला को प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे बादाम, दही, पनीर जैसी चीजों का सेवन करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए। प्रोटीन से भरपूर चीजों के पचने में अधिक समय लगता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
- प्रेग्नेंट महिला को व्रत करते समय ज्यादा देर तक भूखा नहीं रहना चाहिए। हर 2 से 3 घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो गैस, सिरदर्द और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी। कई सारी स्वास्थ्य परेशानियों से बचा जा सकेगा।
- नवरात्रि का व्रत करते समय गर्भवती महिलाओं को दिन में दो बार दूध जरूर पीना चाहिए। चाय और कॉफी से दूरी बनाए रखें। ज्यादा तेल वाली चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। व्रत के भोजन में नमक जरूर डालें, जिससे शरीर में सोडियम की कमी न हो।
- विशेषज्ञ मानते हैं कि प्रेगनेंट महिला को लंबे समय तक व्रत नहीं रखना चाहिए। अगर आप नौ दिन लगातार व्रत रखना चाहती हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें।
ये भी पढ़ें:- Winter Health Problem: सर्दियों में सेहत का रखें खास ख्याल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS