Navratri 2023: दशहरे पर फैमिली के साथ बना रहे घूमने का प्लान, तो इन जगहों पर जरूर करें विजिट

Navratri 2023: अगर आप अक्टूबर में दशहरे पर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी छुट्टी के हिसाब से प्लान बना सकते हैं। दशहरे के मौके पर आप मुख्य रूप से वेस्ट बंगाल, बिहार, दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे शहरों में जा सकते हैं। इन दिनों यहां एक अलग सी रौनक देखने को मिलती है। इन शहरों के पर्यटक स्थल पर माता के भव्य दर्शन और दशहरे के लिए फेमस माने जाते है। अगर आप भी इस दशहरे पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो भारत के इन जगहों पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि अक्टूबर के महीने में तीन छुट्टियां होने वाली है। अगर आप है प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी तो आप सोमवार की छुट्टी लेकर अपना चार दिन का फैमिली ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
दशहरे में पड़ने वाला वीकेंड
21 अक्टूबर-(शनिवार-वीकेंड की छुट्टी)
22 अक्टूबर-(रविवार-वीकेंड की छुट्टी)
23 अक्टूबर-सोमवार (छुट्टी लें)
24 अक्टूबर-(दशहरे की छुट्टी)
दशहरे पर घूमने वाली जगहें
कोलकाता
कोलकाता अपने भव्य नवरात्रि की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है। पश्चिम बंगाल में माता के दर्शन करने के लिए विदेशी सैलानी भी भारी संख्या में आते हैं। दशहरे के पर्व पर कोलकाता की हर गली में माता की चौकी और एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है।
दिल्ली
दशहरे की रौनक न सिर्फ कोलकाता बल्कि दिल्ली में भी देखने को मिलती है। दशहरे की मौके पर डीडीए ग्राउंड-पीतमपुरा, रामलीला मैदान, सुभाष मैदान, लाल किला मैदान और चितरंजन पार्क वाली जगहें सैलानियों से भरी रहती है।
मध्य प्रदेश
नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश की एक अलग ही झलक देखने को मिलती है। नवरात्रि के खास मौके पर रामलीला का आयोजन कराया जाता है। रामलीला ही नहीं बल्कि इसके साथ ही अलग-अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में किया जाता है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए देश के कई बड़े सेलिब्रेट यहां आते हैं।
दक्षिण भारत
अगर आप साउथ इंडिया घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो दशहरे के मौके पर कर्नाटक जाना न भूलें। दशहरा का पर्व कर्नाटक में एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही मैसूर और कर्नाटक में स्थित बादामी, हम्पी, गोकर्ण और चिकमंगलूर जैसी जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं।
Also Read: Travel Tips: फेस्टिवल सीजन में फॉलो करें ये टिप्स, बुक कर सकेंगे सस्ती फ्लाइट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS