शादी में देरी कहीं बन ना जाए मुश्किलों का सबब, देखें क्या है विवाह की सही उम्र

Relationship Tips: वैसे तो शादी का फैसला इंसान को अपने हिसाब से करना चाहिए। जब उन्हें लगे की वो शादी की जिम्मेदारियां और अपनी जिंदगी किसी और के साथ बिताने के लिए तैयार हैं। तब इंसान को शादी कर लेनी चाहिए, मेंटली देखें तो यह उनके लिए शादी करने का ठीक समय होता है। लेकिन आजकल के समय में देर से शादी (Marriage) करने का तो जैसे ट्रेंड ही चल पड़ा है। लड़के हो या लड़कियां हर कोई शादी से पहले अपना पूरा वक्त लेना चाहता है, जो सही भी है। लेकिन इतना बड़ा फैसला करने से पहले आपको दोनों तरफ की स्थितियां पता होनी चाहिए। दरअसल, अगर आप देर से शादी करने का मन बना रहे हैं तो आपको यह समझना होगा कि आपके इस फैसले से आपके भविष्य और सेहत पर क्या असर होगा। तो चलिए देखते हैं देर से शादी करने के क्या नुकसान होते हैं।
देर से शादी करने के नुकसान:-
आपकी पसंद का पार्टनर नहीं मिलता
अपने अक्सर सुना होगा कि हर चीज का सही समय होता है, एक समय पर आपके पास रिश्तों की मानों बाढ़ आ रखी होती है। लेकिन जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती वैसे ही आपको सूटेबल पार्टनर मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप 30 साल के बाद शादी करते हैं, तो आपको मनचाहा पार्टनर मिलने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे बहुत ही किस्मत वाले लोग होते हैं, जिनको सूटेबल पार्टनर मिल जाता है। एक उम्र के बाद आपको आपकी पसंद का पार्टनर मिलना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
प्रेग्नेंसी में दिक्कतों का करना पड़ता है सामना
महिलाओं की बात करें तो 30 या 32 की उम्र के बाद शादी करने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी समस्या प्रेगनेंसी की होती है। एक समय के बाद महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में काफी समय लगता है। कई महिलाओं को गर्भधारण करने में कई साल भी लग जाते हैं। जो न आपकी बॉडी के लिए अच्छा है और बच्चे के भविष्य के लिए भी अच्छा नहीं है।
पार्टनर के साथ बॉन्डिंग नहीं हो पाती
जिन लोगों की शादी 30 साल के बाद होती है। वह लोग एक-दूसरे से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से उनकी बॉन्डिंग और अंडरस्टैंडिंग अच्छी नहीं होती है। ऐसे कपल्स खुशी से अपना जीवन नहीं जी पाते हैं। उनके बीच अक्सर लड़ाइयां होती रहती है।
सेक्स ड्राइव हो जाती है कम
यह बहुत ही आम सी बात है कि बढ़ती उम्र के साथ आपकी सेक्स ड्राइव भी कम होती है। जिसका असर आपके रिलेशनशिप पर भी पड़ सकता है। उम्र बढ़ने के कारण पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कम होने लगते हैं। यही वजह है कि उनमें इंटीमेसी को लेकर दिलचस्पी खत्म होती जाती है।
आदतों में नहीं होता बदलाव
जो लोग उम्र बीतने के बाद शादी करते हैं। वह अपने आपको पार्टनर के साथ नहीं ढाल पाते हैं। उन्हें अकेले रहने की आदत पड़ जाती है, इसलिए वह खुद को किसी दूसरे के लिए बदलना भी नहीं चाहते हैं। जिसका असर शादीशुदा लाइफ पर भी दिखने लगता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS