Skin Care Tips: रात में ऐसे करें अपनी Skin की केयर, चेहरे पर आएगा Natural Glow

Skin Care Tips: रात में ऐसे करें अपनी Skin की केयर, चेहरे पर आएगा Natural Glow
X
वैसे तो स्किन (Skin) को सॉफ्ट-स्मूद बनाए रखने के लिए हमेशा कॉन्शस रहना चाहिए। लेकिन अगर आप रात को सोने से पहले स्किन की प्रॉपर केयर करें तो इसका ज्यादा असर होता है। इससे दिन भर आपकी स्किन ग्लोइंग (Glowing skin) नजर आती है। इसके लिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

Skin Care Tips: आप अपनी स्किन (Skin) को सॉफ्ट-ग्लोइंग बनाने के लिए कई तरह के प्रयास करती हैं। लेकिन अगर आप रात में कुछ केयर टिप्स फॉलो करें तो आपकी स्किन सॉफ्ट-ग्लोइंग (Soft Glowing Skin) बनेगी और आप खूबसूरत भी नजर आएंगी। दरअसल, स्किन ग्लोइंग ना होने से मेकअप करने के बाद भी लुक डल नजर आता है। जानिए, कैसे कर सकती हैं, स्किन की नाइट केयर।

मेकअप रिमूवल

रात को सोने से पहले अपना मेकअप जरूर रिमूव करें। अकसर महिलाएं रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव नहीं करतीं, जिससे उनकी स्किन में डलनेस बढ़ जाती है। खासकर आइज मेकअप रिमूव किया जाना बहुत जरूरी है। मेकअप रिमूव करने के लिए सॉफ्ट फाइबर क्लॉथ का यूज करें। बेहतर रहेगा कि आप बेबी वाश क्लॉथ या फेशियल स्पंज का यूज करें। इससे स्किन को नुकसान नहीं पहुंचता है और मेकअप भी आसानी से रिमूव हो जाता है।

फेस वॉश (Face Wash)

मेकअप रिमूव करने के बाद फेस को अच्छी तरह सादे पानी से वॉश करना भी जरूरी है। दरअसल, घर के बाहर रहने से पॉल्यूशन और डस्ट का सीधा-सीधा नेगेटिव इफेक्ट स्किन पर पड़ता है। इस वजह से रात को मेकअप रिमूव करने के बाद फेस वॉश करना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें कि फेस वॉश करने से स्किन रिजनरेट होती है और पिंपल्स जैसी प्रॉब्लम्स भी कम हो जाती हैं। फेस की ही तरह हाथ और पैरों को भी सादे पानी से धोएं। आप चाहें तो हाथ-पैर धोने के लिए माइल्ड शैंपू का यूज कर सकती हैं।

यूज करें टोनर

स्किन की सॉफ्टनेस बनाने के लिए टोनर का यूज किया जाना भी बहुत जरूरी है। यह फेस के पीएच बैलेंस को मेंटेन रखता है। इससे स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स से आप बची रह सकती हैं। स्किन टोनर का यूज आप रात को सोने से पहले करें। इसे लगाने के लिए कॉटन पैड लें। कॉटन पैड में हल्का-सा टोनर लगाएं। अब इससे अपने फेस की हल्के-हल्के मालिश करें। सुबह आपको अपनी स्किन खिली-खिली नजर आएगी।

अप्लाई करें क्रीम

रात को सोने से पहले फेस पर अच्छा फेस क्रीम भी जरूर अप्लाई करें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले फेस पर नारियल तेल जैसा नेचुरल मॉयश्चराइजर भी यूज कर सकती हैं। इससे स्किन सॉफ्ट होगी। इसी तरह हाथ-पैर की भी केयर करें। खासकर सर्दी के दिनों में रेग्युलर ऑयल बेस्ड मॉयश्चराइजर का यूज कर सकती हैं। इससे रात भर त्वचा की नमी बनी रहती है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होती है। रेग्युलर मॉयश्चराइजर यूज करने से स्किन ड्रायनेस कम होती है।

अगर आप इन टिप्स को रोजाना रात में फॉलो करेंगी तो आपकी स्किन नेचुरली सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाएगी।

Tags

Next Story