Onam Festival 2023: घर पर बनाएं ओणम की फेमस डिश पायसम, स्वाद ऐसा की दीवाने हो जाएंगे आप

Onam Festival 2023: घर पर बनाएं ओणम की फेमस डिश पायसम, स्वाद ऐसा की दीवाने हो जाएंगे आप
X
Onam Festival 2023: त्योहारों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी बोल-बाला रहता है। आज हम आपको ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप त्योहारों के साथ-साथ अन्य दिनों पर भी बनाकर खा सकते हैं। यह डिश दक्षिण भारत की मुख्य डिश में से एक है। पढ़ें पूरी स्टोरी...

Onam Festival 2023: भारत में अनेकों तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, जिसकी अपनी एक अलग मान्यता होती है। जैसे दीपावली को मनाने के पीछे की मान्यता भगवान रामचंद्र के अयोध्या वापस आने की खुशी है। और भी ऐसे पर्व हैं, जिसकी अपनी एक मान्यता है। इन पर्वों पर लोग अलग-अलग तरह के पकवान, मिठाईयां आदि बनाते हैं। ऐसा ही एक त्योहार दक्षिण भारत में मनाया जाता है, जिसकी अपनी एक खास मान्यता है। हम बात कर रहे हैं ओणम त्योहार की, जो 10 दिनों तक मनाया जाता है।

ओणम एक पौराणिक राजा महाबली की घर वापसी का प्रतीक है, जिसका शासनकाल केरल राज्य का स्वर्ण युग माना जाता था। केरल में लोग ओणम के दौरान काफी हर्षोल्लास के साथ तैयारी करते हैं और इसे 10 दिनों की दावत के साथ बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। पायसम (साबूदाना खीर) ओणम की स्वादिष्ट उत्सव मिठाई है, जो साबूदाना (टैपिओका मोती), दूध, इलायची और केसर से बनाई जाती है। पायसम साउथ इंडिया की लोकप्रिय डिश में से एक है। यह डिश न सिर्फ साउथ इंडिया में, बल्कि भारत में कई जगह मिलती है। मीठा पसंद करने वाले इस डिश को खूब पसंद करते हैं। अगर आपको भी मीठा बहुत पसंद है तो आप भी झटपट इस डिश को बना सकते हैं। देखिए, पायसम को बनाने की आसान विधि के बारे में...

पायसम बनाने की सामग्री

दूध- आधा लीटर

साबूदाना- 1/2 कप

पानी- 2 गिलास

चीनी या गुड़- 1/2 कप

बादाम- 12

काजू- 12

किशमिश-12

केसर के कुछ रेशे

इलायची पाउडर- 2 टी स्पून

पायसम बनाने का तरीका

कोशिश करें कि रात में ही साबूदाने को भिंगोकर रख दें। ऐसा करने से यह स्टॉर्च नहीं छोड़ेगा।

इसके बाद साबूदाने को पानी में तब तक पकाएं, जब तक वह नरम या मुलायम ना हो जाए।

पकने के बाद दूध, केसर, इलायची पाउडर, चीनी या गुड डालकर इसे अच्छे से चलाकर पकने के लिए छोड़ दें।

मिलाने के बाद एक पैन लेकर उसमें घी डालकर लो फ्लेम पर गर्म करें।

गर्म होने बाद इसमें काजू डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। ब्राउन होने के बाद इसमें किशमिश डालकर एक मिनट तक भूनें।

ब्राउन होने के बाद इसे साबूदाना के मिश्रण में डाल दें।

साबूदाना पायसम बनकर तैयार है। इसे अब आप खाने के लिए परोस सकते हैं।

Also Read: लौकी के छिलके से बनाएं ये स्वाटिष्ट चटनी, स्वाद ऐसा कि उंगली चाटते रह जाएंगे लोग

Tags

Next Story