फेस पैक से लेकर किचन साफ करने में यूज होते हैं संतरे के छिलके, जानें इसे इस्तेमाल करने के तरीके

सर्दियों में संतरे का सेवन ज्यादा किया जाता है। संतरे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। वहीं अक्सर देखा जाता है कि संतरा खाने के बाद लोग इसके छिलको को फेंक देते हैं। वहीं कुछ महिलाएं इसके छिलके को सुखाकर चेहर के लिए पैक बनाकर इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे के छिलको का इस्तेमाल कई चीजों में किया जा सकता है। इसी बीच आज हम आपको संतरे के छिलको से जुड़े हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन हैक्स के बारे में।
आग जलाने के काम
अगर आप कैंपिंग के लिए जाने वाले हैं तो आप संतरे के छिलको को इकट्ठा करना शुरू कर दें। संतरे के छिलको में ऑयल कंटेंट ज्यादा होता है। इसलिए इसे आग जलाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
बदबू दूर करता है
अगर आपके किचन में अजीब तरह की बदबू आती है तो इससे बचने के लिए आप संतरे के छिलको का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप संतरे के छिलको को पानी में उबाल लें। इसे उबालते वक्त इसमें आप थोड़ी दाल चीनी भी मिला दें। इस पानी को आप पूरे किचने में डाल दें। कुछ देर बाद किचन से साी बदबू चली जाएगी।
Also Read: तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें, नहीं कहेगा कोई सूखा पापड़
किचन सिंक
संतरे के छिलके का इस्तेमाल किचन का सिंक साफ करने के लिए भी किया जा सकता है। ऐसे में आप संतरे के छिलको से किचन सिंक स्क्रब करें।
मोमबत्ती
आप चाहें तो संतरे के छिलको की मदद से मोमबत्ती भी बना सकती हैं। इसके लिए आप छिलकों में मोम और बाती डालें। वहीं आप संतरे के छिलके के पाउडर को मोम में मिक्स करके एक खुश्बूदार मोमबत्ती बना सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS