Oversleeping: ज्यादा सोने से हो सकती है दिल की बीमारी, जानिए कितने घंटे की नींद है जरूरी

Oversleeping: ज्यादा सोने से हो सकती है दिल की बीमारी, जानिए कितने घंटे की नींद है जरूरी
X
Oversleeping: हम सभी हमेशा यह सोचते हैं कि पूरे हफ्ते की नींद एक दिन में पूरा कर लेगें। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा सोने से दिल की बीमारी हो सकती है। जानिए, स्वस्थ रहने के लिए इंसान को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।

Oversleeping: हम सभी सोना बहुत पसंद करते हैं। इसलिए हम सभी छुट्टी वाले दिन रोज के हिसाब से ज्यादा सोना पसंद करते है और छुट्टी की खबर सुनते ही यह तय करते हैं कि हम अगले दिन देर तक सोएंगे। लेकिन क्या आपको है कि ज्याद देर तक सोना हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हमेशा इंसान यह सोच के देर रात तक जगता है कि अगले दिन देर तक सो लेगा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

8-9 घंटे की नींद सेहत के बहुत जरूरी है। यह बात पूरी तरह से सच है कि अगर आपको स्वस्थ रहना है तो इंसान को एक अच्छी नींद लेना आवश्यक है। लेकिन क्या आपको यह पता कि ज्यादा नींद इंसान के लिए बीमारियों का दरवाजा भी खोल सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि ज्यादा सोने की वजह से डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम के साथ-साथ मौत का खतरा भी बढ़ जाता है।

पूर्व प्रचलित कहावत है कि हर चीज के नुकसान है, चाहे ज्यादा हो या कम, वहीं किस्सा नींद को लेकर भी है। जिस तरह से कम सोना खतरनाक है, वैसे ही ज्यादा सोना भी खतरनाक है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ज्यादा सोने की वजह से दिल की बीमारियों के खतरे बढ़ जाते हैं।

रात में इतने घंटे की नींद लेना है जरूरी

एक इंसान को अपने पूरे दिन में कम से कम 7-9 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। लेकिन आज के समय में 3 व्यक्तियों में से 2 व्यक्ति ही अपनी नींद पूरी करता है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितने लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं। आज के समय में जो भी लोग नौकरी करते हैं, वे यह सोचते हैं कि जिस दिन छुट्टी होगी, वे पूरे हफ्ते की नींद पूरी कर लेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग यह सोचते हैं कि वे पूरे हफ्ते की नींद एक दिन में पूरी कर लेंगे तो वे ऐसा करके दिल की बीमारी को दावत देते हैं।

नींद पूरी न होने पर काम में नहीं लगता मन

आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि वे इंतजार करते हैं कि कब वीकेंड आएगा और वे अपनी नींद पूरी कर पाएंगे। आधे से ज्यादा लोग इस रूल को फॉलो करते हैं। जब इंसान की नींद पूरी नहीं होती है तो उसमें काम करने की एकाग्रता में कमी आ जाती है।

नींद पूरी करना है जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार, जो लोग रात में कम सोते हैं, उनके हार्ट फेल होने की संभावनाएं ज्यादा होती है। हार्ट फेल या हार्ट अटैक के केस उन लोगों को आने की ज्यादा संभावनाएं होती हैं, जो लोग रात के समय कम सोते हैं।

Also Read: ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करने से चेहरे पर हो गए है रैशेज या रेडनेस, तो अपनाएं ये नुस्खे

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story