Winter Health Tips: सर्दियों में मूंगफली खाने से मिलते है ये 15 फायदे, जानें रोजाना कितनी खानी चाहिए ?

Winter Health Tips: सर्दियों में मूंगफली खाने से मिलते है ये 15 फायदे, जानें रोजाना कितनी खानी चाहिए ?
X
सर्दी का मौसम (Winter) और मूंगफली (Peanut) का साथ बहुत पुराना है। मूंगफली को सभी बड़े चाव से खाते हैं। प्रांतीय भाषाओं में मूंगफली को पीनट, मंडपी, विलायती मूंग, नेला गुडल, मांडवी, बादाम और मंकीनट जैसे नामों से भी जाना जाता है।

Winter Health Tips: सर्दी का मौसम (Winter) और मूंगफली (Peanut) का साथ बहुत पुराना है। मूंगफली को सभी बड़े चाव से खाते हैं। प्रांतीय भाषाओं में मूंगफली को पीनट, मंडपी, विलायती मूंग, नेला गुडल, मांडवी, बादाम और मंकीनट जैसे नामों से भी जाना जाता है। मूंगफली (Peanut Health Benefits) के कई गुण होते हैं। कई रोगों के उपचार में मूंगफली कारगर है। विशेष रूप से सर्दी के मौसम में इसका सेवन बहुत लाभकारी है।

मूंगफली के फायदे

- मूंगफली में आयरन, कैल्शियम, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मिलने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। इसमें विटामिन ई और विटामिन बी6 भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

-मूंगफली के दाने बलदायक, पोषक और कब्ज निवारक होते हैं। संधिशूल और जोड़ों के दर्द में इसके तेल की मालिश लाभकारी होती है। दाद-खाज में इसका तेल लगाना कारगर होता है।

- मूंगफली का निश्चित मात्रा में सेवन करने से पेट की अनेक समस्याओं और कब्ज से राहत मिलती है। यह पाचन शक्ति को नियमित और सही रखने में सहायक है।

- मूंगफली के सेवन से हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

- शरीर में खून की कमी को पूरी करने के लिए मूंगफली का सेवन लाभकारी होता है।

-गर्भवती महिलाएं इसका सेवन करें तो गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर ढंग से होता है।

-मूंगफली का फेस पैक त्वचा को कोमल बनाए रखता है।

-बढ़ती-ढलती उम्र में इसका सेवन चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को रोकने में सहायक है।

-मूंगफली बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाली होती है।

-मूंगफली के साथ चना या मूंग को भिगोकर खाना बहुत लाभकारी है।

-बढ़ते वजन की रोकथाम के लिए इसका सेवन हितकर है।

-मूंगफली सूजन और डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मददगार है।

-याद्दाश्त की कमजोरी वालों को पचीस ग्राम मूंगफली रात को भिगो कर सवेरे खाना लाभकारी है।

- अच्छी हेल्थ के लिए रात में भिगोई हुई मूंगफली नियमित रूप से सुबह के समय खाएं।

-भूनी मूंगफली से शरीर ताकतवर बनता है, पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

कैसे करे सेवन

-मूंगफली से बना मक्खन बहुत फायदेमंद है, जिसे एक चम्मच की मात्रा में प्रतिदिन लिया जा सकता है।

कितना करना चाहिए मूंगफली का सेवन

मूंगफली के सेवन से जुड़ी यह बात ध्यान रखें कि पूरे दिन में एक मुट्ठी से ज्यादा मूंगफली ना खाएं। बेहतर है कि किसी अनुभवी वैद्य या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह पर ही किसी रोग के उपचार में इसका सेवन करें।

Tags

Next Story