Travel Tips: इंटरनेशनल ट्रिप की कर रहे प्लानिंग तो वीजा फ्री जगहों पर दें ध्यान! भारतीय पासपोर्ट पर घूम सकते हैं ये देश

Travel Tips: इंटरनेशनल ट्रिप की कर रहे प्लानिंग तो वीजा फ्री जगहों पर दें ध्यान! भारतीय पासपोर्ट पर घूम सकते हैं ये देश
X
इंटरनेशनल ट्रिप (Travel Destination Where Indians Can Go Visa Free) पर जाना चाहते हैं तो चेक करें इन वीजा फ्री खूबसूरत देशों की लिस्ट, आएगी बहुत काम।

Travel Tips: लोग अपनी रोजमर्रा की हेक्टिक जिंदगी (Stress Free Life) से ब्रेक लेने के लिए और अपने दिमाग को थोड़ा रेस्ट देने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जिंदगी में कुछ नए अनुभवों की तलाश में यात्रा करते हैं। ये अनुभव किसी जगह पर की जाने वाली चीजों की लिस्ट का महज एक हिस्सा नहीं होता, यह एक्सपीरियंस बहुत ही सुकून वाला और कुछ नया सिखाता है। कई बार ये चीजें हमारे व्यक्तित्व के मूल को बदलने का कारन भी बनती हैं। खैर यात्रा का एक्सपीरियंस चाहे घरेलू हो या अंतरराष्ट्रीय एक ऐसा अनुभव हो सकता है जिसे जीवन भर याद रखा जाता है। आपकी डेस्टिनेशन और यात्रा में लगने वाले समय के आधार पर, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा (Planning For An International Trip) के लिए वीजा की जरूरत होती है।

जो लोग अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए वीजा से जुड़ी कागजी कार्रवाई पूरी करना बहुत ही ज्यादा जरुरी होता है। हम सभी इस बात को बहुत अच्छे से जानते हैं कि वीजा के लिए आवेदन करना एक समय लेने वाली प्रक्रिया है, जिसमें सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई के साथ कई फॉर्मलिटीज को पूरा करना होता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस देश में यात्रा कर रहे हैं और किस तरह के वीजा के लिए आवेदन किया गया है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ देश ऐसे भी हैं जो वीजा के बिना एंट्री और एग्जिट की इजाजत देते हैं। आज कि इस खबर में हम आपको उन देशों की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भारतीय लोग अपनी अगली छुट्टियां मनाने बिना वीजा (Travel Destinations Where Indians Can Go Visa Free) के जा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय पासपोर्ट दुनिया का 83 वां सबसे स्ट्रांग (India 83th Strongest Passport) पासपोर्ट है, देशों की सूचि के बारे में:-

1. मालदीव (Maldives)


ये वो जगह है जहां आपने अक्सर बॉलीवुड के सितारों को छुट्टी मनाने के लिए जाते देखा होगा। यह देश रोजमर्रा की टेंशन से रिलैक्स होने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है।

2. ओमान (Oman)


यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा डेस्टिनेशन है जो हिस्ट्री में दिलचस्पी रखते हैं, आप इस देश की पुरातन आत्मा में शांति खोजने का प्रयास भी कर सकते हैं।

3. थाईलैंड (Thailand)


हजारों मुस्कानों की यह भूमि रोमांच, संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक अजूबों से भरी है। ठेठ बैंकाक, फी फी द्वीप और फुकेत ट्रेवल के अलावा कई ग्रामीण इलाकों में आकर्षक पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

4. कतर(Qatar)


यह खाड़ी की सबसे लुभावनी जगहों में से एक है, यह जगह कई अलग-अलग संस्कृतियों और लाइफस्टाइल से भरपूर है। जिसमें अल्ट्रामॉडर्न आर्किटेक्चर और रेगिस्तान भी हैं।

5. श्रीलंका (Srilanka)


यह देश लोककथाओं, किंवदंतियों, इतिहास और दुनिया की सबसे समृद्ध संस्कृतियों में से एक, यह देश सबसे आधुनिक यात्रा स्थलों की लिस्ट में शुमार होता है, जो सभी प्रकार के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

6. मॉरीशस (Mauritius)


अपने हरे-भरे और घने जंगलों, लहराते ताड़ के पेड़ों, ज्वालामुखी पहाड़ों और सफेद रेत के समुद्र तटों के साथ मॉरीशस बिलकुल स्वर्ग की तरह है, इस जगह आपको प्रकृति और मन का सुकून दोनों भरपूर मात्रा में मिल जाएंगे।

7. भूटान (Bhutan)


पहाड़ियों और मनमोहक संस्कृति का यह देश एक अनूठा आकर्षण पेश करता है। सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले भारतीय अपने लीगल ट्रेवल डाक्यूमेंट्स को भूटान की रॉयल सरकार के ऑफिस में 'प्रवेश परमिट' पाने के लिए भेज सकते हैं।

Tags

Next Story