Pregnancy Tips: मां के साथ बच्चा भी रहेगा स्वस्थ, प्रेगनेंसी में मखाने खाने से मिलेंगे अनेक फायदे

Pregnancy Tips: मां के साथ बच्चा भी रहेगा स्वस्थ, प्रेगनेंसी में मखाने खाने से मिलेंगे अनेक फायदे
X
Pregnancy Tips: मखाने खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइये बताते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान मखाने खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

Pregnancy Tips: किसी भी महिला के लिए मां बनना सबसे ज्यादा खुशी का पल होता है। यह महिला के लिए सबसे ज्यादा अहम और मुश्किल भरा सफर होता है। प्रेगनेंसी (pregnancy) के दौरान महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है। इसके अलावा, महिलाओं को लोगों से अलग-अलग तरह की सलाह मिलने लगती है। महिला को अपने साथ-साथ बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए अपनी डाइट में हेल्दी (healthy things in diet) चीजों का सेवन करना चाहिए।

प्रेगनेंसी में महिलाओं को प्रोटीन (protein), विटामिन (vitamins) और कैल्शियम (calcium) की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं (pregnant women) को खानपान का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। प्रेगनेंसी में कई महिला को कई बार मखाने खाने की सलाह दी जाती है। मखाना सेहत के लिए काफी (Makhana beneficial for health) फायदेमंद होता है। मगर प्रेगनेंसी के दौरान महिला को मखाने खाने से अनेकों फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान मखाने खाने से क्या फायदे होते हैं...

अच्छी नींद आने के लिए मखाना खाएं

प्रेगनेंसी एक ऐसा सफर होता है, जब महिला को ज्यादा नींद नहीं आती है। इसलिए अपने डेली रूटीन में मखाना खाना शुरू करें। इससे नींद आने में मदद होगी। इसके साथ ही स्लीप साइकल हार्मोन में बदलाव आने की वजह से स्ट्रैस कम होता है। मखाने के अंदर मौजूद विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर के कार्य को नियंत्रित करते हैं। इससे जब भी आप सोना चाहते हैं, तो अच्छी नींद ले सकते है।

बच्चे के विकास के लिए मखाना खाएं

प्रेगनेंसी के समय में महिला को काफी ज्यादा कमजोरी महसूस होती है। इसलिए गर्भावस्था में मखाने खाने से बच्चे के विकास में मदद होती है। मखाना मां के साथ-साथ बच्चे के विकास के लिए भी अधिक जरूरी होता है। मखाने में आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होने की वजह से हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम करता है।

हाई बीपी को रखता है कंट्रोल

प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादातर महिलाओं को बीपी की समस्या होती है। इसलिए बीपी को कंट्रोल करने के लिए मखाना खाना काफी फायदेमंद होगा। मखाने के अंदर सोडियम कम और पोटेशियम काफी ज्यादा होता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए संभव हो, तो प्रेगनेंसी के दौरान मखाने का सेवन करें।

ये भी पढ़ें:- Childrens Bed Wetting: बच्चे के बिस्तर गीला करने की आदत को दूर करने के लिए ये घरेलू नुस्खे अपनाएं

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story