Beauty Tips: चौड़े फोरहेड की समस्या से हैं परेशान तो फॉलो करें ये Makeup Hacks, बिना बाल कटवाएं होगा समाधान

Beauty Tips: कई महिलाओं का माथा यानी फोरहेड काफी चौड़ा होता है, ऐसे में वह महिलाएं उम्र से पहले बड़ी लगने लगती है। इस तरह की किसी भी समस्या से बचने के लिए वे अपने माथे को बालों से कवर करने की कोशिश करती हैं। माथे के हिसाब से हेयरकट करवाती हैं जो ठीक भी है, लेकिन आप बाल कटवाना नहीं चाहती हैं तो आप दूसरा रास्ता भी अपना सकती हैं, जो की मेकअप का है। मेकअप की हेल्प से भी आप अपने चौड़े माथे को छोटा दिखा सकती हैं। इसके लिए आप मेकअप एक्सपर्ट मंशा गोयल द्वारा बताई गयी ये टिप्स (Makeup Tips For Broad Forehead) फॉलो कर सकती हैं:-
यहां देखें मेकअप एक्सपर्ट की टिप्स:-
- डार्क शेड फाउंडेशन की मदद से आप अपने माथे को छिपा सकती हैं। इसके लिए अपनी स्किन टोन से दो शेड डार्क फाउंडेशन लें। इसे माथे, टेंपल्प एरिया पर लगाएं और अच्छी तरह से ब्लेंड करें। यह काफी इफेक्टिव तरीका है।
- अगर आपका फोरहेड बड़ा है, तो आप आई मेकअप पर फोकस करें। इसके लिए आप अपनी आंखों को स्मोकी लुक दे सकती हैं। इससे आंखें अट्रैक्टिव नजर आएंगी, फोरहेड पर किसी का ध्यान नहीं जाएगा।
- आप फोरहेड को छोटा दिखाने के लिए होंठों को बोल्ड लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप ब्राइट पिंक, कोरल लिपस्टिक अप्लाई कर सकती हैं। इससे सभी का ध्यान माथे से हटकर होंठों पर रहेगा।
- अगर आप माथे को छोटा दिखाना चाहती हैं, तो आइब्रोज को एंगुलर शेप दे सकती हैं। परफेक्ट आइब्रो शेप चेहरे के लुक को भी एन्हैंस करता है। पतली आइब्रो बनाने से बचें, इससे माथा काफी बड़ा नजर आ सकता है।
- माथे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए आप गालों को पतला लुक दे सकती हैं। इसके लिए स्किन टोन से 3 शेड डार्क ब्रोंजर पावडर लें। इसे अपने चीक्स के सेंटर से कान की तरह लाइन बनाते हुए लगाएं और फिर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इससे आपकी जॉलाइन शार्प नजर आएगी।
- आप चाहें तो कुछ हेयरस्टाइल की हेल्प से भी फोरहेड को कवर कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने बालों को लेयर या वेवी लुक दे सकती हैं। मिडल पार्टिंग के बजाय साइड पार्टिंग रखें। आप चाहें तो बैंग्स और फ्रिंजेस हेयरस्टाइल से भी माथे को कवर कर सकती हैं।
मेकअप टिप्स
ममता
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS