Quinoa Benefits: अमेरिका के इस सुपरफूड का भारत में हो रहा ज्यादा इस्तेमाल, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Quinoa Benefits: अमेरिका के इस सुपरफूड का भारत में हो रहा ज्यादा इस्तेमाल, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X
Quinoa Benefits: क्विनोआ में कई पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है। यह शाकाहरियों के लिए बेस्ट सुपर फूड है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और प्रोटीन के गुण अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। चलिए जानते हैं इसके फायदे।

Quinoa Benefits: क्विनोआ (Quinoa) की खेती सबसे पहले खासतौर पर दक्षिणी अमेरिका (South America) में की गई थी। क्विनोआ एक ऐसा सुपर फूड (Super Food) है, जो अब भारत समेत पूरी दुनिया में उगाया जाने लगा है। आप सभी ने क्विनोआ के बारे में सुना ही होगा। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम लोग भी इसका इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग इसे किनुआ भी कहते हैं, इसे सुपर ग्रेन की लिस्ट में शामिल किया जाता है। क्विनोआ चौलाई (Amaranth) वाला बीज होता है। ये ग्लूटेन फ्री डाइट का अहम हिस्सा है। इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। आइये जानते हैं कि क्विनोआ से क्या फायदा (What Are The Benefits Of Quinoa) मिलता है।

क्विनोआ में कितने पोषक तत्व मौजूद होेते है

क्विनोआ प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स है। इसमें फाइबर और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। क्विनोआ में एंटी-एजिंग, एंटी-सेप्टिक और एंटी-कैंसर के गुण मौजूद होते हैं। हार्ट को स्वस्थ रखने, वजन को कम करने और कब्ज से राहत पाने और शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के गुण स्किन और बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

हार्ट को स्वस्थ रखने में मददगार (Helpful In Keeping Heart Healthy)

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए क्विनोआ खाना फायदेमंद होगा। इसमें घुलनशील फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से निकालने में लिवर को तेज कर देता है। अगर आप अपनी डाइट में क्विनोआ को शामिल करेंगे, तो शरीर में मौजूद गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसमें हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होता है।

वजन को कम करने में फायदेमंद (Beneficial In Reducing Weight)

आप अपने मोटापे को हेल्दी तरीके से कम करना चाहते है, तो अपनी डाइट में क्विनोआ को शामिल करें। इसे आप सुबह और शाम के नाश्ते में खा सकते हैं। क्विनोआ में हाई फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को जल्दी से कम करता है। क्विनोआ में मौजूद फाइबर का हिस्सा अघुलनशील होता है और इसमें हाइड्रॉक्सी ड्रोन पाया जाता हैं। इससे वजन को काफी आसानी से कम किया जा सकता है।

शुगर के लिए क्विनोआ खाना बेस्ट (Quinoa Food Is Best For Sugar)

आजकल शुगर की बीमारी काफी आम हो चुकी है। शुगर के मरीज खाने-पीने की चीजों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उनके लिए क्या फायदेमंद होगा और क्या नहीं। लेकिन इस साबुत अनाज को खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। क्विनोआ में फाइबर मौजूद होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल होने का खतरा कम होता है। कुछ लोगों में शुगर की बीमारी मोटापे से भी बढ़ जाती है। इसमें पाए जाने वाले अमीनो एसिड से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता हैं।

एनीमिया के खतरे से बचाने में क्विनोआ खाएं (Eat quinoa To avoid the risk Of anemia)

क्विनोआ में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। आप दिन में एक कप क्विनोआ शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता हैं। इसका सेवन करने से एनीमिया के खतरे को भी कम किया जा सकता है। कई बार शरीर में कम राइबोफ्लेविन होने की वजह से एनीमिया हो जाता है। क्विनोआ का सेवन करने से राइबोफ्लेविन को बॉडी में कंट्रोल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Roti Mistakes: रोटी बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना खराब हो सकती है सेहत

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story