ऐसे करें असली और नकली लिपस्टिक में पहचान

X
By - haribhoomi.com |2 Nov 2016 5:30 AM IST
नकली लिपस्टिक को इतनी बारीकी से कॉपी किया जाता है कि आप इसमें फर्क न कर सकें।
नई दिल्ली. आमतौर पर हमें हमें ब्यूटी प्रोडक्ट का नाम और उसका ब्रांड तो पता होता है लेकिन कई बार हम इस असली ब्रांड के चक्कर में धोखा खा जाते हैं और नकली ब्रांड के लिपस्टिक खरीदकर ले आते हैं जो हमारे पिंक होठों को धीरे-धीरे काला कर देता है। वैसे भी आजकल मार्केट में नकली चीजें धड़ल्ले से बिक रही हैं। इन नकली लिपस्टिक को इतनी बारीकी से कॉपी किया जाता है कि आप इसमें फर्क न कर सकें। कहीं आप भी तो असली के चक्कर में नकली प्रोडक्ट नहीं उठा रहे हैं। आज के समय में MAC लिपस्टिक के साथ है इसका नकली प्रोडक्ट मार्केट में बिक रहा है। अगर आप भी MAc यूजर हैं तो आपके लिए ये जानकारी फायदेमंद साबिक होगी। इससे आपको कोई भी नकली लिपस्टिक नहीं थमा सकता।
लोगो प्रिंट पर ध्यान दें
.jpg)
जब भी आप मैक लिपस्टिक खरीदने जाएं तो ढक्कन खोलकर देखें। ढक्कन खोलते ही आपको MAC लिखा हुआ दिखेगा। जिसमें छोटे अक्षरों में मैक लिखा होगा वह असली लिपस्टिक होगी। नकली में बड़े अक्षरों में लिखा हुआ होता है।
लिपस्टिक के पीछे हिस्से पर लिखे लैटर
.jpg)
असली लिपस्टिक के पीछे जो भी जानकारी होती है वह पास होती है। वहीं, नकली लिपस्टिक में लिखे हुए डिटेल दूर-दूर होते हैं।
स्टीकर का कलर
.jpg)
असली ट्यूब में स्टीकर का कलर ग्रे-सिल्वर का होता है तो वहीं नकली पीस में स्टीकर का कलर ब्राइट होता है। इससे आप बेहद आसानी से असली और नकली प्रोडक्ट में पहचान कर सकते हैं
छूकर देखें
.jpg)
MAC वर्ड को छूकर जरूर देखें। अगर इसका प्रिंट
छूने पर स्मूद है तो इसका मतलब यह असली प्रोडक्ट है। वहीं रफ प्रिंट नकली की पहचान है।
खूशबू से पहचाने असली मैक लिपस्टिक
.jpg)
असली मैक लिपस्टिक से आपको वैनिला जैसी हल्की खूशबू आएगी तो वहीं अगर आपके हाथ नकली प्रडक्ट आ गया तो उससे प्लास्टिक जैसी महक आएगी। इस छोटी सी जानकारी से अब आप कभी बेबकूफ नहीं बन सकते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS