अगर ब्रेस्ट के आस-पास निकलते हैं Pimples तो सावधान हो जाएं महिलाएं

जैसे आपके चेहरे पर मुहांसे (Skin Acne) होते हैं। ऐसे ही कई महिलाओं की ब्रेस्ट (Breast Acne) के आस-पास दाने निकल आते है। कई महिलाएं इनसे बेहद परेशान हो जाती हैं और घबरा जाती हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
1- हार्मोनल परिवर्तन (Hormonal changes)
जैसे हार्मोनल परिवर्तन आपके शरीर के बाकी हिस्सों को प्रभावित करते हैं, यह आपकी ब्रेस्ट को भी प्रभावित करता है। शरीर में पुरुष हार्मोन (Male Hormones) में वृद्धि से अतिरिक्त सेबम स्राव (Sebum Secretion) और मुंहासे हो सकता है।
2- कैमिकल युक्त चीजों की वजह से
बालों को हटाने वाली क्रीम, परफ्यूम, बॉडी पर्सपिरेंट्स, वैक्सिंग जैसी एक्टिविटी की वजह से आपकी मुंहासे निकलने की समस्या हो सकती है। इसलिए अपनी स्किन के हिसाब से ही इन चीजों को प्रयोग करें।
3- पसीना आने की वजह से
कई महिलाओं को ज्यादा पसीना आता है। वहीं जो महिलाएं ज्यादा वर्कआउट करती हैं तो उनकी वसामय ग्रंथियों (Sebaceous Glands) के बंद होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए अधिक मुंहासे हो सकते हैं।
4- टाइट ब्रा (Tight Bra)
यदि आपकी ब्रा कम्फरटेबल नहीं है और ज्यादा टाइट है तो नमी बढ़ने की वजह से आपको मुंहासे होने का खतरा अधिक हो जाता है।
5-ऑयली और ट्रांस फूड्स की वजह से
ऑयली या ट्रांस फूड्स का ज्यादा सेवन करने से आपको इस तरह की समस्याएं हो सकती है। इन फूड्स से वजन तो बढ़ता है साथ ही स्तन पर वसा का जमाव भी बढ़ जाता है। इस वजह से मुंहासे हो सकते हैं।
6- स्तन ग्रंथियों में संक्रमण
स्तन ग्रंथियों में संक्रमण, विशेष रूप से स्तनपान के दौरान, मुंहासे के रूप में लालिमा और उसके चारों ओर दर्द हो सकता है।
किन बातों का रखें ध्यान
-ऑयली फूड्स खाने से बचें।
-ज्यादा समस्या हो तो एक बार गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologist) यानी स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।
-ज्यादा पसीना आता है तो टाइट कपड़े न पहनें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS