Relationship Tips: लड़की को प्रपोज करने से पहले बदल लें अपनी ये गलत आदतें, नहीं तो बन सकती है रिजेक्शन की वजह

Relationship Tips: लड़कियां अपने कपड़ों से लेकर अपने जीवनसाथी तक हर छोटा या बड़ा फैसला बहुत सोच समझकर कर लेती हैं, उन्हें हर चीज में कपड़े करके चूज करना ज्यादा पसंद होता है। इसीलिए वह अपने रिलेशनशिप्स को लेकर भी काफी चूजी होती हैं, जब उन्हें अपने बॉयफ्रेंड या फिर अपने हस्बैंड के लिए चूज करना होता है तब वह उनकी आदतों और बिहेवियर को अच्छी तरह समझती हैं और फिर कोई फैसला लेती हैं। यही कारण है कि अगर आप किसी लड़की को पटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके बारे में कुछ अहम बातें जान लेनी चाहिए। अगर आप अपनी कुछ आदतों को बदल लेंगे तो हो सकता है कि लड़की आपको पसंद कर ले और आपका प्रपोसल भी एक्सेप्ट कर ले। तो आइये बिना वक्त गंवाएं जानते हैं इन अच्छी (Relationship Advice For Man) आदतों के बारे में :-
सबसे पहले तो आपको लड़कियों के मूड को थोड़ा समझकर उस हिसाब से उनसे बात करना शुरू करना चाहिए, क्योंकि सभी लड़कियां एक जैसी नहीं होती हैं और सभी को बड़ी-बड़ी खयाली बातें करने वाले लोग पसंद नहीं होते हैं। कुछ लड़कियां अपनी लाइफ में बैलेंस बनाना चाहती हैं आप उनके मूड के हिसाब से उनके साथ फिल्मी, क्यूट या फिर प्रैक्टिकल वे में बात कर सकते हैं। मूड को समझना थोड़ा मुश्किल काम है, लेकिन इतनी महनत तो आपको करनी ही पड़ेगी।
1. झूठ ना बोलें
लड़कियों को झूठे बोलने वाले लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं, उन्हें ऐसे लोग बहुत ही इर्रिटेटिंग और गुस्सा दिलाने वाले लगते हैं। जो लड़के अक्सर बहाने बनाते हैं या अक्स किसी भी काम में आनाकानी करते हैं तो इससे आपकी होने वाली फीमेल पार्टनर को काफी गुस्सा आ सकता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके ये बुरी आदत को छोड़ दें, आपके रिलेशनशिप के लिए उतना ही अच्छा होगा।
2. खुदगर्ज लड़के बिल्कुल नहीं पसंद
लड़कियां उन लड़कों से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं जो सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं, यह वो लड़के होते हैं जो सिर्फ अपनी पसंद और नापसंद के बारे में सोचते हैं। आमने वाला इंसान कोई काम करना चाहता है या नहीं इन्हें उससे कोई फरक नहीं पड़ता, इस तरह के लड़के लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते है। इसलिए जब कोई लड़का अपनी पार्टनर व होने वाली पार्टनर के साथ हो तो सिर्फ अपने बारे में न सोचे उनपर भी ध्यान दें।
3. नशा करने वाले लड़के बिल्कुल नहीं पसंद
आजकल नशा करना लड़के और लड़कियां दोनों के लिए ही बहुत आम सी बात हो गई है, लेकिन फिर भी लड़कियों को नशा करने वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं। लड़कियां नहीं चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड या पति नशा करता हो, ऐसा सिर्फ उन लड़कियों के साथ होता है जो रिलेशनशिप को लेकर सीरियस होती हैं उन्हें ऐसी बुरी लत वाले लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं आते। सिगरेट और शराब से घर और रिश्ते दोनों ही चुटकियों में बर्बाद हो सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS