इन कारणों से खत्म हो जाते हैं सालों पुराने रिश्ते, नए रिलेशन में बिल्कुल ना दोहराएं ये गलतियां

Reasons Behind Breakup: आजकल के समय में रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिक पाते हैं। इसके पीछे की वजह मिसअंडरस्टैंडिंग होती है। कई लोग अपने रिश्ते में कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो उनके पार्टनर को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। यूं कह सकते हैं कि उनकी आदतें रिश्ता खत्म होने के पीछे की वजह बनती है। कई लोग अपने रिलेशन को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव हो जाते हैं। वह अपने पार्टनर को खुश रखने में कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो उन्हें साथी के करीब लाने की जगह दूर ले जाने का कारण बनती हैं। अगर आप भी नए रिश्ते में जुड़े हैं, तो ये गलतियां बिल्कुल न करें:-
1. बहुत ज्यादा कंजूसी न दिखाएं
अगर आप अभी-अभी नए रिश्ते में आए हैं, तो बहुत ज्यादा कंजूसी करना आपकी छवि को बिगाड़ सकता है। फिजूल खर्ची से बचें, लेकिन जरुरत से ज्यादा कंजूसी ना दिखाएं क्योंकि अगर आप रिश्ते की शुरुआती दौर में ही बहुत ज्यादा पैसे बचाने की आदत को अपनाएगें, तो आपके पार्टनर आपसे कटने लगेंगे। अगर आप ज्यादा खर्चा नहीं कर सकते हैं, तो कभी -कभी ही सही लेकिन दिल खोलकर खर्चा करें।
2. पास्ट की गलतियों को न दोहराएं
अगर आप अपने पुराने रिश्ते में अपने पार्टनर पर शक करते थे, उन्हें बार-बार मैसेज या कॉल करके परेशान करते थे। उनसे मिलने की जिद पर आ जाते थे, तो ये सारी चीजें आपको अपने नए रिलेशन में नहीं दोहरानी चाहिए। ज्यादातर लड़कियों को बार-बार डिस्टर्ब करने वाले लड़के या लड़कों को बहुत ज्यादा परेशान करने वाली लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं।
3. छोटी बातों पर पार्टनर पर गुस्सा न करें
कुछ लड़के रिलेशन में आते ही लड़कियों पर अपना अधिकार दिखाने लगते हैं। उन्हें कोई बात पसंद नहीं आती है, तो वह लड़कियों पर कभी भी कहीं भी चिल्लाना या गुस्सा करना लगते हैं। अगर आप भी ऐसी ही गलती कर रहे हैं, तो सुधर जाइये नहीं तो ब्रेकअप होने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। चूंकि लड़कियां ऐसे पार्टनर को ज्यादा लंबे समय तक नहीं झेलती हैं।
4. पार्टनर को बदलने की कोशिश न करें
इस दुनिया में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है, हर किसी में कोई न कोई कमी होती हैं। ऐसे में आपको इस बात को समझना चाहिए कि अगर आप रिश्ते के शुरुआती दौर में ही पार्टनर को अपने मुताबिक बदलने लगेंगे तो इससे रिश्ते में कड़वाहट आना तय है क्योंकि हर कोई प्यार से खुद को आपने पार्टनर के मुताबिक बदलने की कोशिश कर सकता है, लेकिन जबरदस्ती से बिल्कुल भी नहीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS