छोटी उम्र के लड़को से प्यार करने के जबरदस्त फायदे और गंभीर नुकसान

आमतौर पर लोग हमेशा लड़की की शादी के लिए उससे बड़ी उम्र के लड़के की तलाश करते हैं, जो उसे संभाल सकें। क्योंकि बड़ी उम्र के लड़कों को परिपक्व माना जाता है। लेकिन अब ये बात धीरे-धीरे गलत साबित हो रही है। छोटी उम्र के लड़के भी अपनी आयु से बड़ी लड़की और रिश्ते का ख्याल उसी परिपक्वता के साथ रखते हैं, इसलिए अब लड़कियां प्यार और फिर शादी के लिए अपने से छोटी उम्र के लड़कों को पसंद करना बेहतर समझ रही हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान...
छोटी उम्र के लड़को से प्यार करने के फायदे (Benefits Of Loving Younger Boys)
1. हमेशा जवां रहने का होता है एहसास
अपने से छोटी उम्र के लड़के के साथ लड़कियां अपनी बढ़ती उम्र को भूल जाती हैं और उनके साथ एडवेंचर्स लाइफ जीने से भी गुरेज नहीं करती हैं। वो उनके साथ अपनी लाइफ को बचपन की तरह खुलकर जीन पसंद करती है। क्योंकि कम उम्र के लड़के ज्यादा सपोर्टिव और एक्टिव होते हैं।
2. शारीरिक संबंध
कई शोधों के मुताबिक बढ़ती उम्र में पुरुषों की सेक्स ड्राइव कम होने लगती है। जिससे महिलाएं शारीरिक संबंधों को पूरी तरह से इंज्वॉय नही कर पाती हैं। ऐसे में अगर वो अपने से कम उम्र के साथ संबंध बनाती हैं, तो वो लचीलापन, मजबूत कामेच्छा का आनंद उठा पाती हैं।
3. रोमांटिक स्वभाव
आमतौर पर छोटी उम्र में लड़के बड़ों की तुलना में ज्यादा रोमांटिक होते हैं। जबकि उम्र के साथ परिपक्वता और जिम्मेदारियों के बीच प्यार और रोमांस खत्म हो जाता है। ऐसे में अगर आप पार्टनर की क्यूट हरकतें और रोमांटिक लम्हों को इंज्वॉय करना चाहती हैं, तो हमेशा अपने से छोटी उम्र के लड़के से प्यार या शादी करें।
4. लाइफ को इंज्वॉय करना सिखाते हैं
छोटी उम्र के लड़कों के साथ लड़कियां अक्सर अपनी लाइफ को दिल खोलकर जीना सीखती हैं। क्योंकि आमतौर पर लड़कियों पहले पढ़ाई, करियर और फिर घर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच जिंदगी जीना लगभग भूल जाती हैं। ऐसे में छोटी उम्र के पार्टनर का बचपना उन्हें फिर से बचपन की शरारतों को दोहराने और बिना रोकटोक सब कुछ करने का प्रोत्साहन देता है।
5. बिना हिचक के गले लगाना
छोटी उम्र के पार्टनर्स की ये खासियत होती है कि वो बड़ों की तरह अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए माहौल और जगह के कारण नहीं तलाशते हैं, बल्कि आपके लो और उदास फील करने पर, आपको खुश करने के लिए कभी भी कहीं भी प्यार जताने यानि गले लगाने, हाथ पकड़ने से हिचकिचाते नही हैं।
छोटी उम्र के लड़कों से प्यार करने के नुकसान (Disadvantages Of Loving Younger Boys)
1. प्यार की तुलना में शारीरिक संबंध पर अधिक फोकस
आज के दौर में अधिकांश लड़कियों के करीब उनसे शारीरिक संबंध बनाने के उद्देश्य से जुड़ते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपसे छोटा है, तो उसका फोकस आपके रियल इमोश्न्स से ज्यादा आपसे सेक्स करने पर होता होगा। ऐसे में आप रिश्ते में इमोशनल सपोर्ट को मिस कर सकते हैं।
2. रिश्ते को सीरियस न लेना
छोटी उम्र के लड़कों में बचपना ज्यादा होता है, जिसकी वजह से कई बार वो रिश्ते की सबसे गंभीर और जरुरी बातों को पूरी तरह से नहीं समझ पाते हैं। जिससे रिश्ते में तनाव आने लगता है। ऐसा उनमें परिपक्वता और अनुभव की कमी की वजह से होता है।
3. पार्टनर का आप पर निर्भर होना
अगर आपका पार्टनर आपसे उम्र में छोटा है, तो ऐसे में उसका करियर सेट ने होने पर वो पूरी तरह से आप पर डिपेंड हो सकता है। इसके लिए आप चाहकर भी उससे किसी तरह की आर्थिक मदद की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। कई बार आपको उसके करियर को सेट करने में भी मदद करनी पड़ सकती है।
4. हम उम्र दोस्तों के साथ नजदीकी होना
छोटी उम्र के लड़को में बचपना होने की वजह से वो किसी एक रिश्ते में खुद को पूरी तरह से बांधकर रखने में अक्षम महसूस करते हैं। ऐसे में उनका बार-बार अपनी हम उम्र दोस्तों के साथ चिल आउट और पार्टी करना आपको परेशान कर सकता है।
5. चीजों को लेकर जिद करना
छोटी उम्र के पार्टनर के साथ प्यार करने का सबसे बड़ा नुकसान किसी भी चीज, बात को लेकर जिद करना और बार-बार उसे न पाने की स्थिति में बच्चों वाला एटिट्यूड या बिहेव करना होता है, जो आपको कई बार इरिटेट भी कर सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS