वैलंटाइंस वीक ऑफर, अपने एक्स की फोटो लाओ फ्री बर्गर पाओ

वैलंटाइन वीक अपने पीक पर है। ऐसे में प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को खुश करने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते है। कोई डेट पर जाकर, या कोई गिफ्ट देकर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने में लगे है।
ऐसे में बर्गर किंग प्रेमियों के लिए एक खास तरह का ऑफर लेकर आया है। अगर आपके पास आपके एक्स बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड का फोटो है तो आपको बर्गर किंग फ्री में बर्गर खिलाएगा। हालांकि यह ऑफर इसकी कुछ ही ब्रांच पर मौजूद है।
बर्ड्स ऑफ प्री फिल्म के साथ पार्टनरशिप
इसमें न्यू यॉर्क, लॉस ऐंजिलिस, सैन फ्रांसिस्को और बोस्टन की ब्रांच शामिल हैं। यह डील एक नई फिल्म 'बर्ड्स ऑफ प्री' के साथ पार्टनरशिप है। आपको सिर्फ इतना ही करना है, जिसने आपका दिल तोडा है, बस आपको उसकी फोटो फिल्म की थीम वाले 'ब्रेकअप बॉक्स' पर प्रिंट करके लाना है। उसके बाद उन्हें फ्री बर्गर दिया जाएगा।
इसके अलावा आप अपने पुराने लव लेटर्स, गिफ्ट किए टैडी भी ले जा सकते हैं। ऐसा करने पर भी बर्गर किंग का बर्गर मुफ्त में मिलेगा।
वेलेंटाइन डे के दूसरे दिन यानि 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS