Cheating In Relationship : इन Celebrities से लें प्रेरणा, प्यार में धोखा मिलने के बाद खुद को दूसरा मौका देकर बने Best Couple

Cheating In Relationship : आपने भी देखा होगा कि जिनको एकबार में प्यार में धोखा मिलता है, उनका प्यार से विश्वास ही हट जाता है। इसके पीछे वजह होती है कि वे अपने रिलेशन में सबकुछ झोंक देते हैं और इसके वावजूद भी उन्हें धोखा मिलता है। जिसे वो बरर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इंसान को प्यार से नफरत करने के बजाए खुद को एक और मौका देना चाहिए। प्यार से नफरत करते हुए आपको अपने लिए जीवन साथी ढूंढना मुश्किल हो जाएगा। इसी बीच आज हम आपको कई बड़े बड़े सेलेब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने प्यार में धोखा मिला, लेकिन उन्होंने खुद को दूसरा मौका दिया और आज ने अपना जीवन अपने लविंग पार्टनर के साथ बिता रही हैं। तो आइए जानते हैं इन सेलेब्रिटी के बारे में।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी के बारे में हर कोई जानता है। दीपिका और रणबीर कपूर रिलेशनशिप काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन रणबीर द्वारा धोखा मिलने पर दीपिका ने इस रिश्ते को खत्म करने में ही भलाई समझी। हांलाकि दीपिका ब्रेकअप के डिप्रेशन में चली गई थीं। ऐसे में उन्हे संभालना काफी मुश्किल हो गया था। इसके बाद दीपिका ने खुद को एक और मौका दिया और लोगों को सिखाया कि सेकंड चांस कभी भी चीटर को नहीं देना चाहिए। आज वे अपने पति रणबीर सिंह के साथ काफी खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। दीपिका और रणबीर का नाम बॉलीवुड के बेस्ट कपल लिस्ट में शुमार है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार ने भी अपने रिलेशनशिप के चलते काफी सुर्खियां बटौरी। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने बताया था कि अचानक अक्षय ने ब्रेकअप कर लिया और ट्विंकल से शादी कर ली। वहीं शिल्पा ने प्यार से नफरत न करते हुए राज कुंद्रा से मोहब्बत की और उनसे शादी भी की। आज इनके दो बच्चे भी हैं और अपनी जिंदगी काफी इन्जॉय कर रहे हैं।
अनिता हसनंदानी
एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी और एक्टर एजाज खान की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। यहां तक की इन दोनों की शादी की खबरे भी सामने आने लगी थी कि अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं बाद में अनिता ने इनडायरेक्टली बताया कि उन्हे इस रिश्ते में धोखा मिला। जिसके बाद उन्होंने एजाज से दूरी बनाने में ही बेहतरी समझी और उन्होंने खुद को मौका देते हुए रोहित से प्यार किया। आज यह कपल काफी ज्यादा खुश है। इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर इनकी फोटो देखकर लगाया जा सकता है।
Also Read: कभी भी गुस्से में पार्टनर से न कहें ये बातें, नहीं तो बर्बाद हो सकता है आपका रिश्ता
काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं। काम्या ने प्यार में बहुत ही बुरा धोखा खाया है। वो और करण पटेल रिलेशन में ही थे। लेकिन करण ने बिना ब्रेकअप किए अपने मां बाप के पंसदी की लड़की से शादी करली। इसके बावजूद भी काम्या ने प्यार से विश्वास नहीं खोया और 40 की उम्र में दूसरी शादी की। आज वे अपने पति के साथ काफी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS