Coronavirus: लॉकडाउन करने से क्या खत्म होगा कोरोना का आतंक?

Coronavirus: पूरी दुनिया में कोरोना ने तहलका मचाया हुआ है। वहीं यह वायरस रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। यह वायरस थमने के बजाए बल्कि बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अगर भारत की बात करें तो करीब 535 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं कोरोना के आतंक को देखते हुए देश के कई शहर लॉकडाउन किए जा चुके हैं। इसी बीच लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या लॉक डाउन करने से कोरोना वायरस का कहर खत्म हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ कुछ लॉक डाउन की बात न मानते हुए आराम से बाहर घूम रहे हैं। ऐसे में आपके सवालों को ध्यान में रखते हुए हम आपको कुछ बताने जा रहे हैं। जिससे शायद आपको आपके सवालों के जवाब मिल जाएं।
आपकी जानकारी के बताना चाहेंगे कि कोरोना वायरस में 3 स्टेज होते हैं।
पहली स्टैज
इसमें हमें पता होता है कि इंफेक्शन कैसे फैल रहा है। जिसे वहीं पर रोक लिया जाता है। ताकि वो और आगे न फैले। जैसे कोई कोरोना पॉजिटिव शख्स विदेश से आया। तो ऐसे में उसे वहीं रोक कर इसे फैलने से काबू पाया जा सकता है।
दूसरी स्टैज
जब हमें पता होता है कि स्वस्थ व्यक्ति तक यह वायरस कैसे पहुंच रहा है।
तीसरा स्टैज
जब यह इतनी बुरी तरह फैल जाता है और इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर यह वायरस कहां से फैल रहा है और इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है और यह आसानी से फैलता रहता है। यह सिचुएशन सबसे खराब होती है। क्योंकि ऐसे में हमें पता नहीं होता है कि यह इंफेक्शन फैलाने वाला शख्स कौन सा है।
और आसानी से समझिए
चलिए मान लेते हैं कि राजू कोरोना संक्रमित है और वो 14 दिन तक इस बात को नहीं जान पाया कि वो कोरोना इंफेक्टड है। इस बात से अनजान राजू हर रोज 10 लोगों से मिलता है और उन्हें भी इंफेक्शन दे देता है। आगे वो 10 लोग इस बात से बेखबर होकर खुद को स्वस्थ समझते हुए यात्रा करते हैं या सोशल गैदरिंग करते हैं। जिससे 100 लोग और संक्रमित हो जाते हैं। अब यह 100 लोग खुद को स्वस्थ समझते हुए 1000 लोगों को और इंफेक्शन फैला देते हैं। इस तरह कोरोना वायरस की एक चैन बनती जाती है।
वहीं अगर आप लॉकडाउन होकर घर पर ही रहते हैं, तो जो लोग संक्रमित हैं। उनके संपर्क में आने से बचते हैं। दूसरों लोगों को संक्रमित करने से बचते हैं और इस तरह से कोरोना वायरस की चैन टूट जाती है। वहीं यह वायरस किसी भी चीज पर घंटो तक जिंदा रहता है। तो ऐसे में जब आप लॉक डाउन होकर घर पर ही रहते हैं, तो वातावरण में मौजूद खतरनाक वायरस खुद खत्न हो जाता है।
ऐसे में अगर आप खुद की और दूसरों को रक्षा करना चाहते हैं तो घर पर रहकर ही लॉकडाउन के आदेशों का पालन करें।
वहीं लोगों को लॉकडाउन होकर घर में रहना काफी मुश्किल हो रहा है। तो ऐसे में हम आपकी मदद के लिए कुछ आइडिया लेकरआए हैं। जिनके जरिए आप घर पर रहकर अपना समय बिता सकते हैं।
पॉजिटिव सोचें
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के समय की काफी कमी है। वहीं लोग अपने बिजी शेड्यूल की वजह से बहुत कम ही फैमिली के साथ समय बिता पाते हैं। ऐसे में लॉकडाउन को लेकर बिल्कुल भी नेगेटिव न सोचे, बल्कि यह सोचे कि आप अपने परिवार के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।
साफ-सफाई कर सकते हैं
ऐसे में आप घर की साफ सफाई कर सकते हैं। अपने बिजी शेड्यूल की वजह से शायद आप घर की सफाई में इतना ध्यान नहीं दे पाते हैं, तो ऐसे में यह घर साफ करने का बेहतरीन मौका है। आपके ऐसा करने से आप बोर भी नहीं होंगे और आपका घर भी साफ हो जाएगा।
कुकिंग कर सकते हैं
आप बच्चों और परिवार के सदस्यों के लिए घर पर ही कुछ स्पेशल बना सकते हैं। जरूरी नहीं कि सिर्फ महिलाएं ही कुकिंग करें बल्कि पुरुष भी अपने बच्चों और परिवार के लिए हेल्थी या स्पेशल डिश बना सकते हैं।
बच्चों के साथ समय बिताएं
ऐसे में आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए उन्हें आप नई नई चीजें भी सिखा सकते हैं। आपके ऐस करने से बच्चों का भी इंटरटेनमेंट साथ ही आपको भी उनके साथ समय बिताने का मौका मिल जाएगा।
योगा करें
काम और परिवार में उलझे रहने की वजह से आप अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। तो ऐसे में यह बहुत ही बेहतरीन समय है जब आप खुद पर ध्यान सकते हैं। आपके ऐसा करने से आपकी बॉडी भी फिट रहेगी साथ ही आपका समय भी पास हो जाएगा।
नेटफ्लिक्स
आप अपना समय नेटफ्लिक्स पर लेटेस्ट फिल्में देखकर भी बिता सकते हैं। आप घर पर रहकर अपनी फैमिली के साथ मजेदार या कॉमेडी फिल्म एन्जॉय कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS