ऐसी आवाज वाले ज्यादातर पुरुष होते हैं धोखेबाज, हाल ही में इस रिसर्च रिपोर्ट में किया गया यह दावा

कौन शख्स कैसा है। यह पता लगाने के लिए हमें सालों लग जाते हैं। उसके साथ रिलेशसिप में सालों बाद रहने पर भी कई बार अपने पार्टनर की असलियत नहीं जान पाते हैं, उसके साथ सालों रहने के बाद असली चेहरा सामने आता है। पार्टनर के धोखेबाज होने का पता लगता है। इसी को लेकर एक हाल ही में रिसर्च धोखेबाज पुरुषों की आवाज पर एक शोध किया गया। जो जिसके नतीजे महिलाओं को सावधान करने वाले हैं। इसमें सामने आया है कि अक्सर भारी आवाज वाले पुरुष धोखेबाज होते हैं।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में चीन के साउथवेस्ट यूनिवर्सिटी में महिलाओं से धोखा करने वाले पुरुषों पर स्टडी की गई। यह स्टडी उनकी पहचान करने के लिए आवाज से ही की गई। इसमें पता चला कि महिलाएं जिन पुरुषों को ज्यादा पसंद करते हैं। वह सबसे ज्यादा धोखेबाज होते हैं। रिसर्च की मानें तो महिलाएं ज्यादातर भारी आवाज वाले पुरुषों को पसंद करती है, लेकिन उनकी यही पसंद महिलाओं पर भारी पड जाती है। इसकी वजह ज्यादातर भारी आवाज वाले पुरुषों को भरोसेमंद न होना है। अधिकांश मामलों में वह अपने साथी को धोखा देते हैं।
शोध में धोखा देने वाले पुरुषों का यह दिया गया तर्कdee
बता दें कि इस शोध में धूम्रपान न करने वाले ज्यादातर पुरुषों को पढ़ने के लिए एक लिस्ट सौंपी गई थी। इसमें आवाज़ की फ्रीक्वेंसी और पिच को समझने के लिए शब्दों का विश्लेषण किया गया है। इसके बाद रिश्तों के प्रति दृष्टिकोण जानने के लिए उनका मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया है। इसमें पता चला कि भारी आवाज़ वाले पुरुष अपने पार्टनर के प्रति कम प्रतिबद्ध थे और वो धोखा भी दे सकते थे। इसके लिए पुरुषों की आवाज के साथ ही उनके सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के स्तर के बारे में पता लगाया गया। जिसमें पता चला कि कडक और तेज आवाज वाले पुरुष ज्यादा धोखेबाज होते हैं। इसके साथ ही रिसर्च में सामने आया कि भारी आवाज़ वाले पुरुषों का टेस्टोस्टेरोन स्तर बहुत ज्यादा होता है। यही वजह है कि महिलाएं इनके प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं। इसके साथ यह भी पता चला कि ज्यादा टेस्टोस्टेरोन वाले पुरुषों के बच्चे भी स्वस्थ होते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS