इन वजहों से कर रहे हैं शादी तो हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

Relationship Tips: हमारे देश में शादी एक बहुत ही Sensitive Topic माना एक जाता है। लड़का हो या लड़की थोड़े से बड़े ही होते हैं कि लोगों को उनकी शादी की चिंता सताने लगती है। जिसको लेकर बार कई उन्हें बातें भी सुननी पड़ती है। वहीं कई बार ऐसा होता ही लोगों के दबाव में आकर लड़का और लड़की शादी के लिए राजी हो जाते हैं। जो बाद में जाकर एक बहुत बड़ी गलती भी बन सकती है। इसी बीच आज हम आपको कुछ वजह बताने जा रहे हैं। जिस वजह से शादी करने पर आप जिंदगी की बहुत बड़ी गलती कर सकते हैं।
Broken Heart के दर्द से उबरने के लिए
कई बार ऐसा होता है कि प्यार में धोखा खाए इंसान इस दर्द को भूलने के लिए शादी करना बेहतर समझते हैं। जो बाद में जाकर एक बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है। ऐसा करने से वो कई जिंदगी खराब कर देते हैं। न तो वो खुद खुश रह पाते हैं और न ही अपने पार्टनर की जिम्मेदारी निभा पाते हैं।
बहन भाई में सबसे बड़े होने की वजह से
इंडियन पैरेंट्स अपने बड़े बच्चे की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। खासतौर पर अपनी बेटी के शादी के लिए क्योंकि उन्हें ये चिंता सताने लगती है कि लोग क्या कहेंगे। जिसके चक्कर में माता पिता उनके करियर के साथ भी खिलवाड़ कर देते हैं।
Friends का प्रेशर
अगर आप ये सोचकर शादी करने का फैसला लेते हैं कि आपके दोस्तों में सभी की शादी हो चुकी है और कई दोस्त के बच्चे भी हैं। जिसकी टेंशन लेकर आप भी शादी करने का फैसला लेते हैं। जो बाद में आपका गलत फैसला भी हो सकता है।
उम्र होती जा रही है
अगर आप सोचते हैं कि आपकी उम्र निकली जा रही है और इस समय शादी करना ही सही है, नहीं तो बाद में आपका शरीर भी आपका साथ नहीं देगा। अगर आप ऐसा सोचकर शादी करने का फैसला लेते हैं, तो आपको बाद में पछतावा भी हो सकता है।
शादी एक परंपरा है
कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनका शादी करने का कोई ख्याल नहीं होता है। वो सिर्फ यह सोचकर शादी करते हैं कि यह एक परंपरा है। आज नहीं तो कल करनी ही पड़ेगी, तो बेहतर है कि आज ही शादी कर लें। ऐसे में आपको बताना चाहेंगे कि समाज में अभी भी कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने शादी नहीं की है और अपनी जिंदगी खुशी से बिता रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS