चाहते हैं मम्मी पापा बनना तो खाएं ये हर्ब्स, जल्द ही गूंजेंगी किलकारियां

कई बार फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतों की वजह से कई कपल्स में पैरेंट्स बनने में परेशानियां आने लगती हैं। हॉर्मोन्स के सही संतुलन की कमी की वजह से कंसीव करने में बहुत दिक्कत होती है। जिसके लिए कपल काफी इलाज भी करते हैं। इसी बीच आज हम आपकी समस्या का समाधान निकालते हुए हम आपको कुछ आर्युवेद तरीके बताने जा रहे हैं। जो इस समस्या से तो आपको निजात दिलाएगी ही साथ ही आपका स्ट्रेस भी काफी कम करेगी। तो आइए जानते हैं उन हर्ब्स के बारे में जिसे खाखर फर्टिलिटी के साख और भी इससे जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलवाने में मदद करता है।
अश्वगंधा
यह एंडोक्राइन को कार्य करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसकी मदद से हार्मोन्स का संतुलन भी बढ़ता है। अश्वगंधा के सेवन से से, थायरॉयड और एड्रेनल ग्लैंड को भी कार्य करने में सहायता होती है। इससे फर्टिलिटी भी बढ़ती है।
शतावरी
यह फर्टिलिटी बढ़ाने में काफी कारगर साबित होता है। इसमें स्टेरॉइडल सैपोनिन्स (steroidal saponins) होते हैं,जो दो एस्ट्रोजन बढ़ाने में मदद करते हैं। यह मेंस्ट्रुएशनल साइकल्स को नियमित करता है। यह ओवैल्युशन बढ़ाने में भी मदद करता है।
मिल्क थिसल
मिल्क थिसल ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। इससे, शरीर के अंदर हेल्दी स्पर्म और हेल्दी एग को फर्टिलाइज होने के लिए अनुकुल माहौल मिलता है।
Also Read : Husband Wife Relation: अच्छी पत्नी होने के लिए ये बातें होना है बहुत जरूरी
रेड क्लोवर
रेड क्लोवर मैग्नीशियम से भरपूर होता है। जिस वजह से यह फर्टीलिटी बढ़ाने में काफी मदद करता है। यह हर्ब हार्मोन्स के स्तर को नियमित करता है। जिससे फैलोपाइन ट्यूब्स को होने वाले नुकसान और डैमेज को रिकवर करने में मदद होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS