इस जगह पर तिल होने वाले को नहीं होती पैसो की कमी, जानें अलग अलग जगहों पर तिल होने का मतलब

कहा जाता है कि फेस पर तिल इंसान की खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है। वहीं ये तिल इंसान के व्यवहार के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं। कुछ तिल तो ऐसे होते हैं जो Lucky लोगों के ही होते हैं। कहा जाता है कि हर तिल का अपना एक मतलब होता है। इसी बीच आज हम आपको अलग अलग जगह तिल होने का मतलब और इंसान का नेचर बताएंगे। तो चलिए जानते हैं अलग अलग जगह पर तिल होने का मतलब।
नाक (Nose) पर तिल
जिसे शख्स के नाक पर तिल होता है उस शख्स को गुस्सा बहुत आता है और थोड़े नखरैल मिजाज के होते हैं। लेकिन ये लोग अपने दिल में किसी भी शख्स के लिए किसी भी तरह की कोई नफरत नहीं रखते। वहीं जिन Ladies के नाक पर तिल होता है वो महिलाएं अपनी फैमिली को सबसे आगे रखती हैं और उन्हें ही सबसे ज्यादा Importance देती हैं।
ठोडी (Chin) पर तिल
जिसके ठोडी पर तिल होता है उन लोगों को कभी भी पैसों की कोई कमी नहीं होती है। वहीं ये लोग काफी भाग्यशाली भी होते हैं। वहीं जिन महिलाओं के ठोडी पर तिल होता है उन्हें सजने संवरने का काफी शौक होता है। ऐसे में ये महिलाएं दूसरों के मुकाबले मेकअप पर ज्यादा रूपये खर्च करती हैं।
पीठ (Back) पर तिल
पीठ पर तिल वाले शख्स घूमने के काफी शौकीन होते हैं। यह लोग खुद तो खुश मिजाज के होते ही हैं साथ ही यह दूसरों को भी खुश रखना अच्छे से जानते हैं। इन लोगों को नई नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानना काफी अच्छा लगता है। वहीं ये लोग फैमिली की बहुत केयर करते हैं।
हथेली (Palm) पर तिल
हथेली पर तिल बड़ा ही शुभ माना जाता है। Males के Right Hand और Females के Left Hand पर तिल होना काफी अच्छा माना जाता है। वहीं अगर मुठ्ठी बंद करने पर तिल अगर मुठ्ठी के अंदर आए तो ये बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। कहा जाता है कि इन लोगों को कभी भी पैसों की कोई परेशानी नहीं होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS