इन बातों से पता लगता है कि आपके बेस्ट फ्रेंड को आपसे प्यार हो गया है

इन बातों से पता लगता है कि आपके बेस्ट फ्रेंड को आपसे प्यार हो गया है
X
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़की का बेस्टफ्रेंड एक लड़का ही होता है। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि आपका बेस्ट फ्रेंड आपके प्यार में पड़ जाता है और आपको खबर भी नहीं होती है। ऐसे में आपको उनके इमोशन्स को समझना काफी जरूरी हो जाता है ताकि आप सही समय पर सही डिसीजन ले सकें। इसी बीच आज हम आपको कुछ बाते बताने जा रहे हैं जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपके बेस्ट को कहीं आपसे प्यार तो नहीं हो गया है?

हर शख्स के कई दोस्त होते हैं, लेकिन बेस्ट फ्रेंड सिर्फ एक ही होता है। इंसान अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ सबसे ज्यादा कंफर्टेबल होता है। यही वो इंसान होता है जिससे इंसान अपने सुख-दुख, मन की बात बिना किसी झिझक के शेयर कर लेता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि बेस्ट फ्रेंड सिर्फ सेम सेक्स में ही होते हैं। ऑपोजिट सेक्स में काफी अच्छी दोस्ती है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़की का बेस्टफ्रेंड एक लड़का ही होता है। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि आपका बेस्ट फ्रेंड आपके प्यार में पड़ जाता है और आपको खबर भी नहीं होती है। ऐसे में आपको उनके इमोशन्स को समझना काफी जरूरी हो जाता है ताकि आप सही समय पर सही डिसीजन ले सकें। इसी बीच आज हम आपको कुछ बाते बताने जा रहे हैं जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपके बेस्ट को कहीं आपसे प्यार तो नहीं हो गया है?

उसकी प्रायॉर्टी सिर्फ आप होना

एक मेसेज से ही आपका बेस्ट फ्रेंड सब कुछ छोड़ कर आपते पास आ जाए। समय का भी ख्याल न करना , रात के 2-3 बजे भी वो आपके मेसेज से आने को तैयार हो जाए। यह सिर्फ दोस्ती नहीं हो सकती। जब दोस्ती में प्यार शामिल होने लगता है तो आप उनकी सबसे पहले प्रायॉर्टी होने लगते हैं।

स्पेशल फील करवाना

बर्थ डे पर केक तो कोई भी ले आता है। वहीं आपका दोस्त आपके बर्थ पर आपको बहुत ज्यादा स्पेशल फील करवाए। आपके मूड खराब होने पर आपको खुश करने के लिए वो आपका फेवरेट फूड खिलाए, आपको घुमाने ले जाए। इस तरह की बातें इशारा करती हैं कि आपके दोस्त को आपसे प्यार हो गया है।

किसी और के क्लोज न होने देना

जब आपका बेस्ट फ्रेंड आपको किसी और शख्स के करीब न जाने दे। आपको किसी और के साथ देख कर आपके बेस्ट फ्रेंड का मूड खराब हो जाता है। ऐसे में यकीन मानिए आपके बेस्ट फ्रेंड को आपसे प्यार हो चुका है।

Also Read: मां के दूध से किया जाएगा कोरोना का इलाज, पीड़ितों को दी जाएंगी खास तरह की आइस क्यूब

आपके लिए एक्सट्रा पोजेसिव होना

आपका बेस्ट फ्रेंड खुद आपका कितना भी मजाक बना ले, लेकिन किसी दूसरे शख्स द्वारा आपका मजाक बनने पर भड़क जाना। वे आपके कपड़ो को लेकर भी रोकटोक करने लगे तो आप समझ जाएं कि आपके बेस्ट फ्रेंड को आपसे प्यार हो चुका है।

Tags

Next Story