Friendship Day 2019 : अगर लड़कियों से बात करते वक्त होती है झिझक, तो अपनाएं ये टिप्स

Friendship Day 2019 : अगर लड़कियों से बात करते वक्त होती है झिझक, तो अपनाएं ये टिप्स
X
Friendship Day 2019: वैसे तो आज के युवा यानि लड़के-लड़कियां (Girls-Boys) आपस में बात करने के अलावा सभी तरह का हंसी मजाक करने में कंफर्टेबल महसूस करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ लड़के, लड़कियों से बात करने में झिझक (Hesitate to Talk to Girls) महसूस करते हैं। तो ऐसे में आज हम आपको लड़कियों से बात करने का तरीका (How to Talk to Girls) बता रहे हैं।

Friendship Day 2019: अगर आप भी लड़कियों से बात करने में हिचक महसूस करते हैं या उनसे खुलकर अपनी बात को कह नहीं पाते हैं। तो ऐसे में कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरुरी हो जाता है। क्योंकि इसका असर आपकी पर्सनेलिटी पर भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं लड़कियों से बात करने का तरीका (Ladkiyon se Baat Karne ka Tarika)...

Friendship Day 2019 / Ladkiyon se Baat Karne ka Tarika




1. अगर आप लड़कियों से बात करने से पहले अक्सर करुं या न करुं की सिचुएशन को महसूस करते हैं। तो आपको उनसे बात करने में झिझक होती है। ऐसे में सबसे पहले आपको लड़की से बात क्या करनी है ये तय करना होगा। जिससे आप अपनी बात को सही तरीके से उसे समझा पाएं।




2. अगर आप लड़कियों से बात करने में झिझकते हैं, तो ऐसे में उनसे मिलने से पहले खुद को अच्छे से ड्रेसअप करें। क्योंकि अच्छे से ड्रेसअप होने पर कॉन्फिडेंस में इजाफा होता है। इसके साथ ही सामने वाले शख्स पर आपकी बातों का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।




3. अगर आप लड़कियों से बात करने में खुद को असहज महसूस करते हैं, तो ऐसे में शीशे में देखकर ऐसे बात करें, जैसे दूसरों से बात कर रहे हो। इससे आपको अपने हाव-भाव के बारे में पता चलेगा, साथ ही दूसरे आपकी बातों पर कैसा रिएक्ट करेगें। इसका भी अनुमान हो पाएगा। जिसे आप प्रैक्टिस से सुधार सकते हैं और अपना कॉन्फिडेंस भी बढ़ा सकते हैं।




4.अगर आप लंबे समय और तमाम कोशिशों के बावजूद लड़कियों से बात करने में खुद को कंफर्टेबल फील नहीं करते हैं, तो ऐसे में आप किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार के अलावा किसी काउंसलर की मदद ले सकते हैं। इससे आपको अपनी झिझक की मूल वजह के बारे में पता चलेगा।



5. अगर आप किसी लड़की से बात करने जा रहे हैं, तो कभी भी किसी को कॉपी न करें। आप जो हैं, उसी तरह, उसी अंदाज में बात करें। इससे सामने वाले पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन अगर आप किसी को कॉपी करेगें, तो आप बार-बार अपनी कॉन्फिडेंस लूज़ करेगें और बात करने में अटकेगें। जो आपकी एक गलत इमेज बनाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story