जानें, ऐसे कौन से हैं वो काम जिसे हर लड़की करती है ब्रेकअप के बाद

प्यार करना जितना आसान है। उससे कई ज्यादा मुश्किल ब्रेकअप (Breakup) के दर्द से उभरना है। लड़का (Boyfriend) और लड़की (Girlfriend) दोनों के लिए ही ब्रेकअप (Breakup) के दर्द से निकलना मुश्किल होता है। वहीं अक्सर देखा जाता है कि लड़के(Boys) तो इस दर्द से जल्दी निकल जाते हैं। वहीं लड़कियों(Girls) के लिए मूव ऑन करना काफी मुश्किल होता है। लड़कियां इस मुश्किल समय से बाहर आने के लिए कई रास्ते अपनाती हैं(Post Break Up Scenario)। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से वो काम है जो हर लड़की ब्रेकअप के दौरान करती है(Things Do Girl After Breakup)। आइए जानते हैं उन कामों के बारे में।
एक्स बॉयफ्रेंड सिंगल है या मिंगल
जी हां, ब्रेकअप होने के बाद लड़की सबसे पहले इस बात को जानने की कोशिश करती है कि उसका एक्स सिंगल अभी तक या किसी के साथ रिलेशन में है। इसके लिए वो कई तरह के तरीके अपनाती है, जैसे उसके दोस्तों से बात करके उसका हाल लेना या अपनी सहेली से उसके बारे में पता करवाना।
ब्लॉक - अनब्लॉक खेलना
ब्रेकअप होती ही लड़की सबसे पहले जो काम करती है वो है अपने एक्स को सोशल मीडिया से ब्लॉक करना। लड़की गुस्से में ब्लॉक तो कर देती है, फिर बाद में अनब्लॉक कर देती है। जिससे वो उनके बारे में जानकारी रख सके। एक्स का लास्ट सीन देखना , किस वक्त ऑनलाइन और किस वक्त ऑफलाइन है।
मैं बहुत खुश हूं
ब्रेकअप के बाद लड़की सबको यह दिखाने की कोशिश करती है कि को वो काफी खुश है अपनी लाइफ में। इसके लिए वो काफी खुश रहने का नाटक करती है। कई बार आप खुश रहकर भी आप अपने एक्स से बदला ले सकती हैं। खुश रहने में ही भलाई है। आपके उदास होने से आपके बॉयफेंड को कुछ फर्क भी नहीं पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर टाइम स्पेंड करना
आपने भी कई बार देखा होगा कि ब्रेकअप होने के बाद ज्यादातर लड़कियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगती हैं। ब्रेकअप के दर्द से बाहर आने के लिए लड़कियां सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। लड़कियां सोशल मीडिया के जरिए अपने एक्स को दिखाना चाहती हैं कि वो अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। उनसे ब्रेकअप करने का फैसला उनका सही था।
सहेलियों से पेचअप कर लिया
कॉलेज की सहेलियों से पेचअप करलिया, जिनको मिल न पाए उनको वॉट्सएप कर दिया। इस गाने को गुनगुनाते ही आप समझ गए होंगे कि ब्रेकअप होते ही लड़की अपने पुराने दोस्तों से मिलना - झुलना शुरू कर देती है। जहां रिलेशन में आते ही लड़की अपने दोस्तों से दूर होने लगती है। वहीं ब्रेकअप होते ही लड़की अपने दोस्तों के साथ घूमना फिरना शुरू कर देती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS