Happy Hug Day 2021: क्या आप जानते हैं कितने तरह के होते हैं हग?

Happy Hug Day 2021: वेलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन होता है हग डे। इस दिन लव कपल हग करके अपने प्यार को और स्ट्रोंग बनाते हैं। हर साल पूरी दुनिया में 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। ये वेलेंटाइन वीक के छठे दिन मनाया जाता है। हग एक जादू की तरह काम करता है। इसलिए इसे जादू की झप्पी भी कहा जाता है। किसी को दिलासा देना हो, रोमांस करना हो या फिर बॉन्डिंग बढ़ानी हो, तो हम एक दूसरे को गले से लगाते हैं। ऐसे में आज हम आपको 'हग डे' पर गले लगाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बीयर हग
जब दो लोग गले मिलते समय एक दूसरे को बॉडीलॉक कर लेते हैं तो उसे बीयर हग कहते हैं। ऐसा वो करते हैं जो एक दूसरे के दिल के बेहद करीब होते हैं।
टैकल हग
जब कोई दूर से भाग कर आते हुए आए और आपको अपनी बांहों में समेट ले तो इसे टैकलिंग कहते हैं और गले लगाने का ये तरीका टैकल हग कहलाता है। यह हग दोस्तों के बीच बहुत कॉमन होता है। या फिर उनके बीच भी जो एक दूसरे को अपना 'सोल मेट' मानते हैं।
पिटी पैटी हग
जब आप किसी को गले लगाते हैं और सामने वाला शख्स उस समय आपकी पीट को सहलाए तो इसका मतलब ये कि वो आपके साथ इस पल को इंज्वॉय कर रहा है। लेकिन अगर वो आपकी पीठ पर थपकी दे, तो मान लीजिए कि उसे ये सबकुछ अच्छा नहीं लग रहा और वो इसे जल्द से जल्द खत्म करना चाहता है।
Also Read: Happy Hug Day 2021: पार्टनर को नहीं कर सकते हग तो करें ये काम, फेस पर आएगी Cute Smile
वन आर्म्ड हग
एक इंसान जब दूसरे इंसान के गले में बांहें डाल उसे अपनी ओर खींचे ओर गले से लगाए, तो इसे वन आर्म्ड हग कहते हैं। सेलेब्रिटीज को ऐसा करते आपने अक्सर देखा होगा। यानी ये गले लगाने का सबसे फॉर्मल तरीका है। रिवर्स हग- जब कोई पीछे से आकर आपकी कमर को अपनी बांहों में समेटे और अपना सिर आपके गले पर रखे तो इसे रिवर्स हग कहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS