पत्नी से बहस के बाद गुस्सा शांत करने के लिए पति 450 किलो मीटर पैदल चला

पत्नी से बहस के बाद गुस्सा शांत करने के लिए पति 450 किलो मीटर पैदल चला
X
मिली जानकारी के मुताबिक यह कपल इटली का है। जहां 48 साल के एक शख्स ने कोमो शहर से फानो शहर तक का सफर पैदल ही तय कर लिया। दोनों शहरों तो 426 किमी का फासला है। फिलहाल पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है।

रिश्ता चाहे कोई भी हो नौंक झौक तो हर रिश्ते में होती है। वहीं पति पत्नी में बहस होना बहुत ही आम बात है। वहीं कई बार इंसान गुस्से में आकर गलत फैसले भी ले लेता है। हाल ही में एक कपल के बीच बहस हुई और बात इतनी बढ़ गई कि उसने खुद को शांत करने के लिए 450 किलोमीटर का फासला पैदल तय किया।

मिली जानकारी के मुताबिक यह कपल इटली का है। जहां 48 साल के एक शख्स ने कोमो शहर से फानो शहर तक का सफर पैदल ही तय कर लिया। दोनों शहरों तो 426 किमी का फासला है। फिलहाल पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है।

वहीं शख्स ने पुलिस को बताया कि पत्नी से लड़ाई होने के बाद वो इतना गुस्से में था कि उसे पता ही नहीं चला कि वो इतनी दूर आ गया है। वे केवल खुद को शांत करने के लिए घर से पैदल निकला था। शख्स ने पुलिस को बताया कि इस दौरान अनजान लोगों ने उसे खाना खिलाया। वे एक दिन में सिर्फ 64 किलोमीटर की दूरी ही तय करता था।

Also Read: शादी के बाद लड़कियां खुद में न करें ये बदलाव, ईशा देओल ने बताई बहुत ही काम की बात

पति की जानकारी मिलने के बाद वे उसे लेने फानो शहर पहुंची। जहां उसे पति को वापस ले जाने के लिए 36 हजार रूपये का जुर्माना देना पड़ा। क्योंकि पति ने कोरोना के कारण लगे नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया था।

Tags

Next Story