International Friendship Day 2021 : जानें क्या है फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे की कहानी

International Friendship Day 2021 : यह बात सच है कि अगर सच्चा दोस्त मिल जाए को जिंदगी बहुत ही आसान हो जाती है। दोस्त ही ऐसा इंसान होता है, जिससे हम आसानी से अपने मन की हर बात बता सकते हैं। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसमें आपको कई रूप देखने को मिल जाएंगे। वहीं दोस्ती के इस खास रिश्ते को मजबूत करने के लिए हर साल अगस्त के पहले सन्डे को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल 1 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा।
इस खास दिन पर दोस्त एक दूसरे के लिए प्यार और इज्जत व्यक्त करते हैं। इस दिन अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं। कुछ लोग इस दिन पार्टी करते हैं तो कुछ लोग इस दिन एक दूसरे को गिफ्त देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है।
इस दिन को लेकर अलग अलग कहानियां प्रचलित है। वहीं एक कहानी के मुताबिक साल 1935 में फ्रेंडशिप डे की शुरुआत हुई थी। बताया जाता है कि अगस्त के पहले सन्डे को अमेरिका सरकार ने एक व्यक्ति को मार दिया था और उसका दोस्त सदमे में चला गया था। जिसके बाद उसने दोस्त की याद में खुदखुशी कर ली थी। तभी से सरकार ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का फैसला किया था। तभी से यह दिन हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS