Irrfan Khan: पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान खान, हर पति को अपनानी चाहिए ये बातें

Irrfan Khan: पत्नी के लिए जीना चाहते थे इरफान खान, हर पति को अपनानी चाहिए ये बातें
X
Irrfan Khan: इरफान (Irrfan Khan)अपने परर्फोमेंस के साथ साथ अपने नेचर के लिए भी जाने जाते थे। वे अपनी पत्नी और बच्चों के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते थे। इरफान खान अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे। वहीं इंटरनेट पर कई ऐसे इंटरव्यू मौजूद हैं। जिससे लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि वो पिता और पति की एक परफेक्ट टेफिनेशन थे। वहीं आम लोगों को भी इरफान की ये बातें अपने जीवन में अपनानी चाहिए।

Irrfan Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए आज का दिन यानि 29 अप्रैल का दिन काफी ही दुखद रहा। इरफान (Irrfan Khan Death) की मौत की खबर से केवल उनके फैंस को ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पिछले दो साल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे इरफान खान ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान भले ही दुनिया से चले गए हो लेकिन उनकी यादें लोगों के मन में हमेशा याद रहेंगी। इरफान अपने परर्फोमेंस के साथ साथ अपने नेचर के लिए भी जाने जाते थे। वे अपनी पत्नी और बच्चों के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते थे। इरफान खान अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे। वहीं इंटरनेट पर कई ऐसे इंटरव्यू मौजूद हैं। जिससे लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि वो पिता और पति की एक परफेक्ट टेफिनेशन थे। वहीं आम लोगों को भी इरफान की ये बातें अपने जीवन में अपनानी चाहिए।

बिना इनसिक्यॉरिटी के साथ एक दूसरे हमेशा साथ दिया

इरफान और सुतापा सिकदर के बीच प्यार काफी गहरा था। शायद ही कभी दोनों के बीच अनबन हुई हो। दोनों ने बिना इनसिक्यॉरिटी के साथ एक दूसरे हमेशा साथ दिया। इरफान काफी सर्पोटि पति थे। शादी से पहले इरफान जैसे सुतापा को सपोर्ट करते थे। शादी के बाद भी वे हमेशा सुतापा को सर्पोट करते आए। जिस कारण दोनों का रिश्ता काफी मजबूत साबित हुआ।

दिखावटी दुनिया में विश्वास नहीं रखा

दोनों ही दिखावटी दुनिया में विश्वास नहीं रखते थे। इरफान ने धूमधाम से शादी न करते हुए कोर्ट मैरिज की थी। इरफान बेहतर तरीके से जानते थे कि उनके लिए शॉ ऑफ करने से ज्यादा सुतापा का जिंदगी भर का साथ जरूरी है।

Also Read: हर लड़की को बेस्ट फ्रेंड के लिए चाहिए एक लड़का, आखिर क्यों होती है जरूरत

एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स बनकर रहे

जब पति पत्नी के बीच दोस्ती का भी रिश्ता होता है, तो दोनों के बीच में कभी भी दरार नहीं आती है। यही बात इरफान ने भी अपनी निजी जिंदगी में अपनाई थी। इरफान और सुतापा एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स थे। इरफान अपनी हर बात सुतापा से शेयर करते थे। शायद यही वजह थी जो दोनों में कभी भी एक दूसरे के लिए इनसिक्यॉरिटी नहीं दिखी।

रिश्ते में मेल ईगो नहीं लाए

सुतापा अपने पति की सबसे बड़ी फैन थी। इसके साथ ही वो उनकी सबसे बड़ी आलोचक भी थी। इरफान जब भी कहीं गलत होते तो सुतापा उन्हें समझाने में कभी नहीं चूकती थीं। दोनों के बीच में कभी भी ईगो नहीं आई। इरफान कभी भी अपने रिश्ते में मेल ईगो नहीं लाए बल्कि वो हमेशा सुतापा के सुझाव पर ध्यान देते थे।


Tags

Next Story