Viral Video: यह एक्टर कार के अंदर कर रहा था किस, पकड़े जाने पर मॉरल पुलिस ने कर दी पिटाई, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: यह एक्टर कार के अंदर कर रहा था किस, पकड़े जाने पर मॉरल पुलिस ने कर दी पिटाई, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
X
एक्टर करणवीर बोहरा सिंह आजकल अपनी फैमिली के साथ कनाडा में रह रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी पसर्नल लाइफ से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को देते रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी पत्नी को कार में किस करते हैं। मॉरल पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उनकी पिटाई होती है।

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा सिंह आजकल अपनी फैमिली के साथ कनाडा में रह रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी पसर्नल लाइफ से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को देते रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपनी पत्नी को कार में किस करते हैं। मॉरल पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर उनकी पिटाई होती है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे कार में अपनी पत्नी के साथ बैठे होते हैं। कार के अंदक जैसे ही वो किस करने की कोशिश करते हैं वैसे ही उन्हे मॉरल पुलिस पकड़ लेती है और पीटने लगती है। ये मॉरल पुलिस कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी होती है। जो अपने पापा को मम्मी को किस करने से रोकती है। इतना ही नहीं किस करने पर वे अपने खिलौने से करण की पिटाई करने लगती है। वे जैसे ही फिर से पत्नी को किस करने की कोशिश करते हैं। उनकी बेटी उन्हें रोक लेती है और फिर से पीटने लगती है।

करण ने ये वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि क्या ये सभी डैड्स के साथ होता है। अपनी ही पत्नी को किस करने से डरना पड़ता है। मॉरल पुलिस हमेशा देख रही है। लोग करण की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे इसे अपनी जिंदगी से रिलेट कर अपने एक्सपीरियंस भी शेयर कर रहे हैं।

Tags

Next Story