Kiss Day 2020: स्पाइडर किस से पार्टनर को होता नाज, आज ही जानिए 6 खास तरह की Kiss के बारे में

Kiss Day 2020: वेलेंटाइन वीक का सबसे रोमांटिक डे किस डे को कहा जाता है। इस खास मौके पर लोग किस करके अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसके साथ ही अपने रिश्ते की शुरुआत करते हैं। इस दिन से आप अपने पार्टनर के और भी ज्यादा क्लोज हो जाते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि ये स्पेशल डे सिर्फ लव पार्टनर के लिए ही होता है। इस दिन को आप दोस्त, फैमिली के साथ ही मना सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कितने तरह के किस होते हैं और हर किस का क्या मतलब होता है।
स्पाइडर किस
जब कोई आपको अचानक से पीछे से आकर आपको गले लगाकर किस करें तो इसे Spider kiss कहते हैं।
फोरहेड किस
जब कोई आपके माथे पर किस करता है तो समझ जाए कि आप उस शख्स के लिए बहुत ही खास हैं। वो आपकी बहुत रिस्पेक्ट करता है। जरूरी नहीं कि ये किस सिर्फ लवर के बीच हो ये दोस्त और पैरैंट्स के बीच भी हो सकता है।
फ्लाइंग किस
जब कभी कोई आपको बिना टच किए कहीं दूर से हवा में किस करता है। तो उसे Flying kiss कहते हैं। इसका मतलब है कि वो शख्स आपसे बहुत प्यार करता है।Kiss Day 2020: किस डे के मौके पर इन Kiss Day Images के जरिए गर्लफ्रेंड को करें खुश
लिप किस
अपने दिल के प्यार को पूरी तरह से बयान करने के लिए लिप किस किया जाता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि होठों पर किस सिर्फ लव पार्टनर ही कर सकते हैं। जो शख्स हमारे दिल के बहुत करीब होता है। उसे भी लिप किस किया जा सकता है। लिप किस के जरिए आप उस शख्स के प्रति अपना प्यार एक्सप्रेस करते हैं। कई देशों में खासतौर पर विदेशों में पेरेंट्स अपने बच्चों को होंठो पर किस करके अपना प्यार जाहिर करते हैं।
चीक किस
जब कोई किसी को पसंद करता है तो वो उसे उसके गालों पर किस करता है। ऐसे में आप समझ जाएं कि वो आपसे प्यार करता है।
हैंड किस
जब कोई शख्स आपके हाथ पर किस करता है। तो ऐसे में आप समझ जाएं कि वो शख्स आपको डेट करना चाहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS