Lockdown: सोशल मीडिया पर बना है नया दोस्त तो चैटिंग करते वक्त न करें ये गलतियां

Lockdown: सोशल मीडिया पर बना है नया दोस्त तो चैटिंग करते वक्त न करें ये गलतियां
X
Lockdown: कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, मगर सोशल मीडिया के जरिए लोग एक दूसरे के बहुत करीब जा रहे हैं। वहीं अगर आप भी इन दिनों किसी अनजान शख्स से चैटिंक कर रहे हैं, तो थोड़े एहतियात बरतने जरूरी हैं। नए लोगों से बात करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन उन पर एकदम से जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से आपको नुकसान पहुंच सकता है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको ध्यान में रख कर ही आप किसी भी अनजान शख्स से चैटिंग करें।

Lockdown: कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। वहीं भारत में भी 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। जिसके कारण सभी लोग घरों में कैद हैं। वहीं लोग ज्यादातर अपना समय फाेन के साथ बिता रहे हैं। लोग भले ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, मगर सोशल मीडिया के जरिए लोग एक दूसरे के बहुत करीब जा रहे हैं। वहीं अगर आप भी इन दिनों किसी अनजान शख्स से चैटिंक कर रहे हैं, तो थोड़े एहतियात बरतने जरूरी हैं। नए लोगों से बात करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन उन पर एकदम से जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से आपको नुकसान पहुंच सकता है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको ध्यान में रख कर ही आप किसी भी अनजान शख्स से चैटिंग करें।

चैटिंग करते वक्त सही ऐप का चूज करना बहुत जरूरी है

किसी भी नए शख्स के साथ रिश्ता बनाना गलत नहीं है, लेकिन हमारी छोटी सी गलती हम पर ही भारी पड़ सकती है। ऐसे में सर्तकता बरतना काफी जरूरी है। जब आप किसी अनजान शख्स इंसान के सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बनते हैं, तो आपको उसकी सही जानकारी की कोई गारंटी नहीं होती है। आप उसके बारे में सिर्फ उतना ही जान पाते हैं। जितना वो शख्स आपको जानने देता है। जब भी आप किसी शख्स से बात करते हैं, तो उससे पहले ये जरूर देख लें कि आप किस ऐप से उससे बात कर रहे हैं। वहां उसकी कितनी जानकारी है। कहीं उसने आपसे सिर्फ बात करने के लिए तो अकाउंट नहीं बनाया।

ये बातें भूलकर भी न बताएं

अगर आप उस शख्स से हाल हमें बात करने लगे हैं, तो उस शख्स पर भरोसा करने में जल्दी न करें। अपनी जानकारी देने से बचें। घर का पता, पूरा नाम, आधार नंबर, सरकारी पहचान पत्र की फोटो जैसी चीजों की जानकारी भूलकर भी शेयर न करें।

इंटीमेट सीन क्रिएट न करें

अनजान शख्स से बात करते करते कब आप उसके प्यार में पड़ जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता है। कई बार तो इंसान सामने वाले शख्स के प्यार में इतना पागल हो जाता है कि वो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाता है। इसके लिए वो इंटीमेट सीन भी कर बैठते है। आपका ऐसा करना कई बार आपकी सबसे बड़ी गलती भी हो सकती है। जिस वजह से आपकी लाइफ भी स्पॉइल हो सकती है। इसलिए फोटे और वीडियो शेयर करते वक्त एक बार पहले सोच जरूर लें।

पासर्वड शेयर करने से बचें

जब आप नए नए प्यार में पड़ते हैं, तो उस समय आप अपने प्यार की कोई भी मानने के लिए राजी हो जाते हैं। सामने वाले शख्स पर इतना भरोसा कर लेते हैं कि आपको उसके सिवा कोई और दूसरा दिखता ही नहीं हैं और उसकी हर एक बात मानते हैं। वहीं आप सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासर्वड भी शेयर कर देते हैं। ऐसे में सामने वाला शख्स आपका फायदा उठा सकता है। जिसका दर्द काफी भयानक हो सकता है।


Tags

Next Story