इस देश में दूसरों की पत्नी को चुराकर पुरुष करते हैं शादी, सदियों से चली आ रही है परंपरा

इस देश में दूसरों की पत्नी को चुराकर पुरुष करते हैं शादी, सदियों से चली आ रही है परंपरा
X
आज हम आपको ऐसे एक देश की रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पुरुष दूसरों की पत्नी को चुराकर शादी करते हैं। यह परंपरा इस देश में सदियों से चली आ रही है।

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां अजीबो गरीब रस्में निभाई जाती हैं। वहीं देश में शादी को लेकर अलग अलग रीति रिवाज होते हैं। जहां कुछ परंपरा तो लोगों के दिल को भा जाती हैं। तो वहीं कुछ ऐसी परंपरा होती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। इसी बीच आज हम आपको ऐसे एक देश की रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पुरुष दूसरों की पत्नी को चुराकर शादी करते हैं।

शायद आपको सुनने में ये काफी अजीब लग रहा हो लेकिन यह सच है कि पश्चिमी अफ्रिका में सदियों से एक रस्म चली आ रही है। जिसमें वोदाब्बे जनजाति के लोग दूसरों की पत्नियों को चुराकर उनसे शादी करते हैं। यह रस्म आज भी लोग फॉलो करते हैं। यह हर साल अफ्रिका में गेरेवोल त्योहार के नाम से आयोजित किया जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस फेस्टिवल में पुरुष चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं। इसके बाद पुरुष शादीशुदा महिलाओं को इंप्रेस करते हैं और औरतों के मान जाने के बाद पुरुष उस महिला को लेकर भाग जाते हैं। वहीं दोनों के भाग जाने के बाद जनजाती के लोग दोनों को शादी के बंधन में बांध देते हैं।

वहीं इस समुदाय में इस तरह की शादी को लोग लव मैरिज का नाम देते हैं। वहीं आपको बताना चाहेंगे कि जिस समय पुरुष औरतों को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। उस समय वे इस बात का ध्यान रखते हैं कि महिलाओं के पति उनके आस पास न हो।



Tags

Next Story