Propose Day 2020: इन शायरी से करें अपने प्यार का इजहार, आपका क्रश चाह कर भी आपको न नहीं कर पाएगा

Propose Day 2020: इन शायरी से करें अपने प्यार का इजहार, आपका क्रश चाह कर भी आपको न नहीं कर पाएगा
X
Propose Day 2020: वेलेंटाइन डे के दूसरे दिन यानि 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने प्यार का इजहार करने वाले हैं। तो हम आपकी मदद के लिए शानदार शायरी लेकर आएं हैं। जिससे आप अपने प्यार को इंप्रेस कर सकते हैं।

Propose Day 2020: प्रपोज डे यानि 8 फरवरी अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक परफेक्ट दिन होता है। यह दिन उन सभी के लिए होता है। कुछ लोग अपने मनपसंद लड़का या लड़की से प्यार करते हैं। लेकिन अपने प्यार का इजहार का नहीं कर पाते हैं। दिल ही दिल में उनके लिए प्यार तो रखते हैं। मगर अपनी बात बताने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं। 8 फरवरी को लोग बिना यह सोचे कि उनको जवाब पॉजिटिव में मिलेगा या नेगेटिव अपने क्रश को प्रपोज करते हैं। अगर आप प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए कुछ शानदार शायरी लेकर आए हैं। जिसे पढ़ लड़की खुद को हां बोलने से रोक नहीं पाएगी।


1.दिल ये मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है। अपनी मोहब्बत का इज़हार करना चाहता है। देखा हैं जब से तुम्हे मेने मेरे ए-सनम। सिर्फ तुम्हारा ही दीदार करने को दिल चाहता है।


2.कसूर तो था ही इन निगाहों का। जो चुपके से दीदार कर बैठा। हमने तो खामोश रहने की ठानी थी। पर बेवफा ये ज़ुबान इज़हार कर बैठा।


3.आँखों की गहराई को समझ नहीं सकते। होठों से हम कुछ कह नहीं सकते। कैसे बयां करें हम आपको ये दिल-ए- हाल। कि तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।


4.दिल उनके लिए ही मचलता है। ठोकर खाता है और संभलता है। किसी ने इस कदर कर लिया दिल पर कब्जा। दिल मेरा है पर उनके लिए ही धड़कता है।


5.दिल करता है ज़िन्दगी तुझे दे दूं। ज़िन्दगी की सारी खुशियाँ तुझे दे दूं। दे दे अगर तू मुझे भरोसा अपने साथ का। तो यकीन मान अपनी सांसे भी तुझे दे दूं।






Tags

Next Story