प्यार में धोखा खाने के फायदे, सिखा के जाता है बहुत कुछ

प्यार में धोखा खाने के फायदे, सिखा के जाता है बहुत कुछ
X
प्यार में दिल टूटे लोगों को यह समझने की जरूरत है कि धोखा भी आपको बहुत कुछ सिखा के जाता है। या यूं कहें कि आपकी लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं कि प्यार में धोखा खाने के क्या फायदे हैं।

आजकल प्यार में धोखा मिलना काफी आम बात है। लोग सिर्फ अपना मतलब निकालने के लिए ही इंसान से रिश्ता जोड़ते हैं। जिसमें पुरूष सिर्फ अपनी Physical Need पूरी करने के लिए ही रिश्ता जोड़ते हैं। जिसके लिए लड़की को बहला फुसला कर प्यार का नाम दे देते हैं। अक्सर देखा जाता है कि ऐसे रिश्तों में एक इंसान काफी Serious हो जाता है। वहीं दूसरा शख्स सिर्फ अपना मतलब निकालने में लगा रहता है। ऐसे रिश्ते ज्यादा दिन तक नहीं चलते हैं। दिल टूटने का दर्द काफी खतरनाक होता है। कुछ लोग तो इस दर्द को अपने ऊपर इताना हावी कर लेते हैं कि वो इससे आगे ही नहीं बढ़ना चाहते हैं। और ऐसे शख्स के लिए खुद को तकलीफ देते रहते हैं। जिसे कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है कि धोखा भी आपको बहुत कुछ सिखा के जाता है। या यूं कहें कि आपकी लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं कि प्यार में धोखा खाने के क्या फायदे हैं।

आप Mentally Strong होते हैं

शुरुआत में तो लगता है कि आप कभी भी इस दर्द से बाहर नहीं आ पाएंगे। आप खुद में ही इतना टूट जाते हैं कि बाकी लोगों से भी आप दूरियां बनाने लगते हैं। लेकिन एक बार थोड़ा Positive होकर आप अगर सोचें और इस दर्द से बाहर आने का ट्राई करें। तो आप काफी मानिसक तौर भी मजबूत होकर निकलते हैं। यह दर्द आपको इतना स्ट्रॉंन्ग बना देता है कि आप बड़े से बड़ा दर्द आसानी से झेल लेते हैं।

खुद से प्यार करने लगते हैं

दिल टूटने के बाद अक्सर लोग अकेला बैठना पसंद करते हैं। अपने सारे काम खुद करना पसंद करते हैं। जिससे वो धीरे धीरे खुद का ख्याल रखना सीख जाते हैं। उन्हें खुद को प्यार करने के लिए किसी दूसरे की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप दूसरों के बजाए खुद से प्यार करेंगे तो आप कभी धोखा नहीं खाएगें और खुद की Value जान जाएंगे। यह बस कहने की बात होती है कि हर इंसान को प्यार की जरूरत होती है। एक बार खुद से प्यार करें फिर आपको किसी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

सच्चाई का सामना करना सीख जाते हैं

जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसकी अच्छी बुरी सभी आदतों को अपना लेते हैं। और यह सोचते हैं कि ये इंसान हमें कभी दर्द नहीं दे सकता है। लेकिन जब टूटे दिल के दर्द से बाहर आते हैं। तो इस सच्चाई वाकिफ हो चुके होते हैं। जिससे उसने प्यार किया उसने ही उसे सबसे बड़ा दर्द दिया। बाद में वो इस सच्चाई को अपना ही लेता है और फिर जिंदगी को अपने तरीके से जीने लगता है।

पहले से काफी समझदार हो जाते हैं

जब तक इंसान प्यार में डूबा हुआ होता है। उसे उस शख्स के अलावा कोई और दिखाई ही नहीं देता है। लेकिन जब वहीं इंसान दिल तोड़ता है तो इंसान सबक सीख जाता है। जिसके बाद वो छोटे से बड़े फैसले बहुत ही समझदारी के साथ लेता है।

जिम्मेदारियां लेना सीख जाते हैं

दिल टूटने के बाद आपको एहसास हो जाता है कि दुनिया में सिर्फ प्यार ही सबकुछ नहीं। प्यार के अलावा भी आपकी कई जिम्मेदारियां हैं। दिल टूटने के बाद आपको एहसास होता है कि आपकी पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां भी हैं। यकीन मानिए इन जिम्मेदारियों को निभाने में आपको सुकून भी मिलता है।


Tags

Next Story