Rakhi Gift Ideas: बहन को गिफ्ट देने के लिए कर रहे हैं प्लान तो यहां से लें मदद

Rakhi Gift Ideas: बहन को गिफ्ट देने के लिए कर रहे हैं प्लान तो यहां से लें मदद
X
इस साल रक्षा बंधन कोरोनावायरस महामारी के समय में मनाया जाने वाला है। वहीं रक्षाबंधन पर हर भाई बहन के लिए ऐसा गिफ्ट चाहता है, जिसे देखकर वो खुश हो जाए। वहीं अगर आप भी अपनी बहन के लिए गिफ्ट प्लान कर रहे हैं, तो हम आपकी मदद के लिए कुछ गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं।

Raksha Bandhan 2020: कुछ ही दिनों में भाई बहन के प्यार का प्रतीक राखी की त्योहार आने वाला है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और मिठाई खिलाती है। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा करता है। इस साल रक्षा बंधन कोरोनावायरस महामारी के समय में मनाया जाने वाला है। वहीं रक्षाबंधन पर हर भाई बहन के लिए ऐसा गिफ्ट चाहता है, जिसे देखकर वो खुश हो जाए। वहीं अगर आप भी अपनी बहन के लिए गिफ्ट प्लान कर रहे हैं, तो हम आपकी मदद के लिए कुछ गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं गिफ्ट्स पर।

क्लच


अगर आपकी बहन शादी शुदा है तो उसके लिए क्लच का ऑप्शन बेस्ट है। मार्केट में आपको काफी डिजाइन में क्लच मिल जाएंगे। यह आपको 300 से 1000 रूपये में मिल जाएगा।

पिलॉ


अगर आप अपनी बहन को कुछ मेमोरेबल गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप उन्हें फोटो वाला तकिया दे सकते हैं। इसपर आप उनकी फोटो या आप दोनों की फोटो बनवा सकते हैं। यह आपको 500-800 रूपये के अंदर मिल जाएगा।

चॉकलेट्स


अगर आपकी बहन को चॉकलेट्स बहुत पसंद है, तो आप कुछ इस तरह का बुके बनवा कर दे सकते हैं।

परफ्यूम


आप अपनी बहन को परफ्यूम, डियो और बॉडी मिस्ट का कॉम्बो सेट भी दे सकते हैं।

Also Read: ये हैं पति को काबू में रखने के शानदार उपाय, नहीं देखेगा दूसरी औरत की तरफ

कॉस्मेटिक


आमतौर पर लड़कियों को कॉस्मेटिक का सामान काफी पसंद होता है। ऐसे में आप उन्हें कॉस्मेटिक का सामान भी गिफ्ट कर सकते हैं।









Tags

Next Story