Raksha Bandhan 2019: राखी पर इन तरीकों से बहने जानें, भाई के साथ कैसी है आपकी बॉन्डिंग

Raksha Bandhan 2019 : भाई-बहन का रिश्ता प्यारा और गहरा होता है। ताउम्र भाई-बहन एक-दूसरे का साथ देते हैं। जब कभी कोई एक तकलीफ में होता है तो दूसरा मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। एक-दूसरे की मन की बातें भी दोनों आसानी से जान लेते हैं। कभी भाई अपनी बहन का आगे बढ़ने में सहयोग करता है तो कभी बहनें, भाई के लिए प्रेरणा बनती हैं।
इस प्यार भरे और अनोखे रिश्ते को ही समर्पित है, रक्षाबंधन का त्योहार। इस त्योहार पर भी भाई-बहन, एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं, अपनी बॉन्डिंग को और मजबूत करते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा है? क्या आपकी बॉन्डिंग भी अपने भाई के साथ बहुत गहरी है। यह जानने के लिए नीचे दिए गए क्विज के सवालों के सही जवाब दीजिए और खुद का आकलन कीजिए।
1- जब कभी आप अपने भाई से नाराज हो जाती हैं, तब आप-
क- भाई से एक दिन से ज्यादा बिना बोले नहीं रह पातीं।
ख- जब तक भाई पहल नहीं करता, आप नहीं बोलतीं।
ग- एक हफ्ते तक इंतजार करती हैं, भाई नहीं पहल करता तो खुद बोल पड़ती हैं।
2- जब भी आपका भाई से किसी बात को लेकर मनमुटाव होता है, आप हमेशा-
क- अपनी बात पर अड़ी रहती हैं।
ख- अपनी बात पर मनन करती हैं और गलत होने पर बिना एक पल गंवाए भाई से माफी मांग लेती हैं।
ग- किसी मध्यस्थ की तलाश में रहती हैं ताकि दोनों के बीच गलतफहमी दूर हो।
3- आप अपने भाई से संबंधित किसी खास बात को-
क- हमेशा बस अपने तक सीमित रखती हैं। किसी के साथ, किसी भी स्थिति में शेयर नहीं करतीं।
ख- अगर भाई के हित में होता है तो उसके सीक्रेट परिजनों के सामने खोल देती हैं।
ग- आप उस बात की बहुत परवाह नहीं करती हैं।
4-रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे देने की जिम्मेदारी भाई की समझी जाती है। क्या आप भी ऐसा ही मानती हैं?
क- हां, इसमें गलत क्या है?
ख- बिल्कुल नहीं, बहन भी भाई को तोहफा दे सकती है।
ग- जमाने के हिसाब से चलना पड़ता है।
5- रक्षाबंधन के त्योहार में क्या आप भाई के घर जाना जरूरी समझती हैं?
क- कोई जरूरी नहीं, अगर समय नहीं होता तो नहीं जातीं।
ख- हां, इस मौके पर भाई से मिलना तो जरूरी है।
ग- इस बारे में पहले से कुछ सोचकर नहीं रखतीं।
अंक तालिका
क्र.सं क ख ग
1- 5 0 3
2- 0 5 1
3- 5 1 1
4- 0 5 2
5- 1 5 1
निष्कर्ष
अगर आपने यहां मौजूद सभी सवालों के दिए गए विकल्पों को ध्यान से पढ़ा है और उसी विकल्प को चुना है, जो आपके हिसाब से बिल्कुल सही है तो आप यह जानने के लिए तैयार हो जाइए कि आप अपने भाई के कितने करीब हैं।
क- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 या इससे कम हैं तो आप रिश्ते निभाने में व्यावहारिक हैं लेकिन संवेदना के स्तर पर भाई के बहुत करीब नहीं हैं।
ख- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 से ज्यादा लेकिन 15 या इससे कम हैं तो निश्चित रूप से आप व्यावहारिक हैं और अपने भाई को प्यार भी करती हैं, उसके बारे में बहुत कुछ जानती भी हैं लेकिन यह नहीं कह सकते कि आप उसके सबसे करीब हैं।
ग- अगर आपके कुल हासिल अंक 15 से ज्यादा हैं तो आप अपने भाई को बहुत प्यार करती हैं और उसके बहुत करीब हैं। सच में आप बहुत अच्छी बहन हैं।
लेखिका - पिंकी अरोड़ा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS