Relationship Tips: कर रहे हैं लव मैरिज तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Relationship Tips : आजकल समय के साथ साथ काफी कुछ बदल चुका है। वहीं आजकल युवा अपनी पसंद की शादी करना चाहता है। जिसके लिए कई पैरेंट्स आसानी से मान जाते हैं। तो कई पैरेंट्स को मनाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। तो वहीं शादी के लिए राजी करने के बाद लड़के और लड़की पर दबाव भी आता है कि क्या वो इस रिश्ते को निभा पाएंगे या नहीं। इसी बीच आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं। जो आपको लव मैरिज की मंजूरी के बाद जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो कौन सी बाते हैं।
एक दूसरे की संस्कृति को समझना जरूरी है
अलग अलग राज्य में पले बढ़े होने या अलग अलग धर्म की वजह से आपकी संस्कृति एक दूसरे से काफी अलग हो सकती है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप दोनों एक दूसरे की संस्कृति को समझें और उनकी संस्कृति ते प्रति सम्मान दिखाएं।
अपने रीति रिवाजों को इग्नोर न करें
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि जितना आपके के लिए अपने पार्टनर की परंपरा को मानना जरुरी है। उतनी ही आपके लिए अपनी परंपराओं को मानना भी जरूरी है। जिसमें लड़कियां शादी के बाद अपने पति और ससुराल के रिति रिवाजों को पूरी तरह अपना लेती हैं और अपने रिती रिवाजों को जड़ से खत्म कर देती हैं। ऐसे में लड़कियों को चाहिए कि वे अपने घर को न भूलें और ससुराल के साथ साथ अपनी संस्कृति पर भी ध्यान दें।
समाज की बातों पर ध्यान देने जरुरत नहीं
सोसाइटी में लव मैरिज को लेकर कोई अच्छी मानसकिता नहीं हैं। आज भी सोसाइटी में ऐसे लोग देखने को मिल जाएंगे जो लव मैरिज को बुरी नजर से ही देखते हैं। ऐसे में आपको भी कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो आपकी शादी को लेकर काफी बातें बनाएंगे। तो ऐसे में आपको चाहिए कि आप ऐसे लोगों को इग्नोर करें। ऐसा करने में ही आपकी भलाई है।
सब्र रखना जरूरी है
अलग अलग माहौल से आने की वजह से आपको काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। आपको यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि जब आप रिलेशनशिप में होते हैं और जब आप शादी कर लेते हैं तो दोनों में काफी अंतर होता है। ऐसे में आपको कदम कदम पर अलग चुनौतियों का सामना कर पड़ सकता है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप सब्र रखें और धीरे धीरे सिच्युएशन में अपने आप सुधार होने लगता है।
एडजस्ट करें
शादी चाहें अरेंज हो या लव एडजस्ट तो आपको दोनों में करना पड़ता है। लेकिन लव मैरिज पर इसका बोझ ज्यादा आ जाता है। वहीं आप छोटी बातों पर लड़ाई न करके अडजस्ट करना सीख जाएंगे,तो आपका रिश्ते में लंबे समय तक चलेगा और काफी मजबूत बनेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS