Relationship Tips: निक प्रियंका के जैसा बनना है कपल तो फॉलो करें उनके ये Rules

Relationship Tips: निक प्रियंका के जैसा बनना है कपल तो फॉलो करें उनके ये Rules
X
Relationship Tips: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भले ही अलग संस्कृति और अलग देश के क्यों न हो लेकिन फिर भी इनका प्यार काफी गहरा है। वहीं दोनों ने अपनी लाइफ में इतना बिजी होने के बाद भी अपने रिश्ते को काफी खूबसूरती से संभाला हुआ है। दोनों इस रिश्ते की ऐसी ही खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ Rules को फॉलो करते हैं।

Relationship Tips: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी के हर किसी की फेवरेट है। अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। दोनों भले ही अलग संस्कृति और अलग देश के क्यों न हो लेकिन फिर भी इनका प्यार काफी गहरा है। यह कपल सभी कपल को इंस्पायर करता है। दोनों ने अपनी लाइफ में इतना बिजी होने के बाद भी अपने रिश्ते को काफी खूबसूरती से संभाला हुआ है। दोनों इस रिश्ते की ऐसी ही खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ Rules को फॉलो करते हैं। जिन्हें फॉलो करके आप भी अपने रिश्ते को ऐसा ही गहरा बना सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको प्रियंका और निक के कुछ रूल्स बताने जा रहे हैं।

फोन के जरिए रहे कनेक्ट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी लाइफ में जितना बिजी क्यों ने हो। लेकिन फिर भी एक दूसरे के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। चाहे वे कितने भी दूर क्यों न हों लेकिन फोन के जरिए दोनों एक दूसरे से कनेक्ट रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर से दूर रहते हैं तो आप भी फोन के जरिए उनसे कनेक्ट रह सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें फोन न करके मैसेज करके उनका हाल चाल ले सकती हैं। आपके ऐसा करने से आपका प्यार गहरा और मजबूत होता है।

ज्यादा दिनों तक दूर न रहें

प्रियंका और निक अपने काम के चक्कर में काफी दिनों तक घर से बाहर रहते हैं। ऐसे में दोनों ने रूल बनाया है कि वे भले ही किसी भी जरूरी काम से बाहर क्यों न हो लेकिन वो 3 हफ्ते से ज्यादा दूर नहीं रहते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपसे दूर रहता है। तो आप भी कुछ इस तरह का रूल बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में खटास नहीं आती है और रिश्ता मजबूत बनता है।

अपनी लाइफ में एक दूसरे को इन्वोल्व करें

प्रियंका और निक हमेशा इस बात का ख्याल रखते हैं कि वे एक दूसरे को अपनी जिंदगी में अहमियत दें। वो दोनों इस बात का हमेशा ध्यान रखते हैं कि वो अपनी लाइफ में उन्हें पूरी अहमियत दें। अगर आप भी अपने पार्टनर को अपनी जिंदगी में अहमियत देते हैं। तो आप दोनों एक दूसरे की परेशानियों को समझते हैं और परेशानियों हल मिलकर निकालते हैं। ऐसे करने से आपका रिश्ता काफी गहरा होता है।

किसी भी तरह का एक्यूज न बनाएं

हाल ही में प्रियंका ने बताया कि हम अपने रिश्ते में कभी भी किसी तरह की Negativity नहीं लाते हैं। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कभी भी किसी तरह कोई बहाना न बनाएं।

एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करें

प्रियंका और निक अपने बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालकर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। जिसकी फोटो आप अक्सर सोशल मीडिया पर भी देखते होंगे। ऐसे में आप भी अपने पार्टनर के साथ टाइम निकालकर डेट पर जाएं। एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्ता काफी मजबूत होता है।


Tags

Next Story