Relationship: आखिर लव मैरिज के बाद भी क्यो होते हैं तलाक, जाने वजह

Relationship: हमारे देश में आज भी शादी को बहुत ही पवित्र माना जाता है। आज भी लोग शादी को दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मेल मानते हैं। वहीं अगर लव मैरिज की बात करें तो शादी से पहले गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड अपनी शादी को लेकर काफी Excited रहते हैं। जिसके लिए उन्हें समाज की कई बार खरी खोटी भी सुननी पड़ती है। पैरेंट्स को मनाने के लिए काफी पापड़ भी बेलने पड़ते हैं। क्यों कि आज भी हमारे देश में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो लव मैरिज को अच्छा नहीं मानते और इस शादी को नीची निगाहों से देखते है। लेकिन फिर भी देखा जाता है कि इतनी मेहनत के बाद जब लव मैरिज होती है, तो ये ज्यादा दिन तक नहीं टिकती है। अक्सर देखा जाता है कि लव मैरिज में ही तलाक होता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर वो कौन सी वजह हैं जिसके चलते लव मैरिज ज्यादा दिन तक नहीं टिकती।
डिपेंड न होना
आज भी हमारे समाज में मर्दों को समाज में उपरी दर्जा दिया जाता है। लड़का ही घर से लेकर बाहर का काम संभालता है। वहीं लव मैरिज में ऐसा नहीं होता दोनों किसी पर डिपेंड होना नहीं चाहते और यही से दोनों में मन मुटाव होने लगते हैं।
सेल्फ रिस्पेक्ट
अक्सर देखा जाता है कि जो लड़की लव मैरिज करती है वो एजूकेटेड होती है और अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती है। क्योंकि वो भी सोसाइटी में रिस्पेक्ट पाना चाहती है। लेकिन बहुत ही कम परिवार इसके लिए इजाजत देते हैं और तलाक होने का यह भी एक कारण बनता है।
किचन का काम
लड़कियों को लगता है कि जैसे शादी से पहले लड़का उन्हें हर चीज में स्पोर्ट करता है, तो शादी के बाद भी वे उन्हें वैसा स्पोर्ट करेगा। वहीं शादी के बाज ऐसा नहीं होता और रिश्ता टूटने की कागार पर आजाता है।
जिम्मेदारियां
शादी से पहले लड़का और लड़की प्यार मोहब्बत में इतना डूबे हुए होते हैं कि उन्हें एक दूसरे के अलावा कुछ और नजर नहीं आता। जिसके चलते वे हर चीज से समझौता करने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं जब शादी के बाद जब वे सच्चाई से रू-ब-रू होते हैं और जिम्मेदारियों का एहसास होता है। फिर दोनों में अनबन होने लगती है। यही वजह उन्हें तलाक तक ले जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS