सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर ने खोले कई राज, अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप करने का था उन्हें पछतावा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या पंखे में लटक कर आत्महत्या की थी। जिसके बाद कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा था। सभी के दिमाग में बस एक की सवाल आ रहा था कि आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया। जिसका पता लगाने के लिए पुलिस भी जुट गई है। सुशांत के दोस्तों से पता चला था कि वो पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थे। इसी बीच पुलिस ने सुशांत के डॉक्टर का भी बयान लिया है। जिससे उनके रिलेशनशिप से जुड़ी कई महत्तवपूर्ण बातें निकल कर सामने आई हैं।
पिछले 1 साल से डिप्रेशन में थे
खबरों की मानें तो सुशांत के साइकियाट्रिस्ट केरसी चावड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है सुंशात ने 6 महीने पहले उनसे कॉन्टेक्ट किया था। सुशांत ने डॉक्टर को बताया था कि वो पिछले 1 साल से डिप्रेशन में हैं। सुशांत और अंकिता के ब्रेकअप होने के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक था। इसके बाद उनकी लाइफ में कृति आई लेकिन दोनों का रिलेशन ज्यादा दिन तक नहीं चला।
उनकी लाइफ में एक और जाने माने एक्टर की बेटी आई
वहीं डॉक्टर ने आगे बताया कृति के बाद उनकी लाइफ में एक और जाने माने एक्टर की बेटी आई थी। दोनों ने साथ में फिल्में भी की और दोनों काफी क्लोज भी हुए। वहीं एक्ट्रेस की मां ने उन्हें सुशांत से दूर रहने के लिए बोल दिया जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इसी बीच सुशांत की पीआर दिशा सालियान में पर्सनल रीजन के कारण उनसे दूरी बना ली थी। डॉक्टर ने बताया कि इसी बीच उनमें काफी बदलाव आया था। उन्होंने डॉक्टर को बताया था कि उन्हें नींद नहीं आती है। इसके साथ ही उन्हें अजीब अजीब आवाजें आती थी। सुशांत ने डॉक्टर के पास 3 बार विजिट किया था।
सुशांत ने डॉक्टर के पास 3 बार विजिट किया था
डॉक्टर को सुशांत ने रिया चक्रवती के साथ रिलेशनशिप के बारे में भी बताया था। डॉक्टर ने बताया कि रिया एक कॉमन फ्रेंड के जरिए सुशांत से मिली थीं। उस समय में रिया वर्सोवा में अपनी एक दोस्त के रहती थीं। रिया कुछ समय के बाद सुशांत के साथ रहने लगी थीं। डॉक्टर का कहना है कि सुशांत रिया के व्यवहार से खुश नहीं थे। सुशांत ने जब सोशल मीडिया पर रिया के साथ रिलेशनशिप वाले पोस्ट शेयर किए थे, तो रिया उनसे काफी लड़ी भी थीं।
अंकिता को काफी मिस करते थे
वहीं डॉक्टर ने बताया कि वो अंकिता से काफी अटैच्ड थे। अंकिता के जाने के बाद सुशांत की लाइफ में कोई भी ऐसी लड़की नहीं आई जो उन्हें अंकिता की तरह प्यार करती हो।डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुंशात को अंकिता की काफी कमी फील होती थी। वो अंकिता को काफी मिस करते थे।
सुशांत का दिमाग बाइपोलर था
सुंशात को अंकीता से ब्रेकअप होने का एहसास हो गया था कि उनका यह गलत फैसला था। वहीं डॉक्टर का कहना है कि सुशांत का दिमाग बाइपोलर था। वे एक ही चीज को कई एंगल से सोचते थे। सुशांत का डॉक्टर से अपॉइंटमेंट भी था, लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से वह आ नहीं सके।
Also Read: मां और पत्नी में से किसी एक को चुनने की वजह से हैं परेशान, तो ऐसे संभालें सिच्यूएशन
सुशांत पिछले 10 दिन से ठीक नहीं थे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत के निधन से कुछ दिन पहले ही अंकिता और विकी जैन की सगाई की खबरें आ रही थीं। वहीं सुशांत के स्टाफ का कहना है कि सुशांत पिछले 10 दिन से ठीक नहीं थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS