Teacher's Day 2019 : जानिए विश्व शिक्षक दिवस और शिक्षक दिवस में क्या है अंतर

Teachers Day 2019 : जानिए विश्व शिक्षक दिवस और शिक्षक दिवस में क्या है अंतर
X
Teacher's Day 2019 साल 2019 में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है। क्या शिक्षक दिवस भारत के अलावा अन्य देशों में भी मनाया जाता है। दुनिया में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है। अगर आप इन सवालों के जबाव नहीं जानते हैं, तो परेशान न हो क्योंकि आज हम आपको टीचर्स डे के आने से पहले टीचर्स डे से जुड़ी सभी जानकारी लेकर आएं हैं। आइए जानते हैं विश्व शिक्षक दिवस और शिक्षक दिवस में क्या है अंतर...

Teachers Day 2019 : हर साल टीचर्स डे को बच्चे स्कूलों में बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन वो एक दिन के टीचर बनते हैं और अपने से छोटी क्लासेज में जाकर बच्चों की पढ़ाते हैं। जबकि अन्य देशों में टीचर्स डे पर बच्चे अपने फेवरेट टीचर को गिफ्ट देते हैं। ऐसे में आज हम शिक्षक दिवस 2019(Teachers Day 2019) के अवसर पर आपको विश्व शिक्षक दिवस और शिक्षक दिवस की शुरुआत कब हुई, शिक्षक दिवस मनाने की वजह और विश्व शिक्षक दिवस और शिक्षक दिवस में क्या है अंतर के बारे में बता रहे हैं।




शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई / When Did Teachers Day Start

भारत में हर साल 5 सितंबर को देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों को भावी पीढ़ी को तैयार करने के लिए किए गए उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शिक्षक दिवस को मनाया जाता है। इसके साथ शिक्षा के महत्व और उपयोगिता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत क्यों हुई / Why Did Teachers Day Start

दरअसल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बनने से पहले एक शिक्षक थे। वो बच्चों के सफल जीवन के लिए शिक्षा को बेहद महत्वपूर्ण मानते थे। उनके मुताबिक, शिक्षा के बिना मनु्ष्य का जीवन पशु की भांति होता है। ऐसे में उसे मनुष्यता को प्राप्त करने और अपने जीवन को उन्नत करने के लिए शिक्षित होना आवश्यक है। इसी धारणा को आगे बढ़ाते हुए पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत की गई।

प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति में शिक्षा को जीवन के लिए सबसे उपयोगी कर्मों में से एक माना गया। इसलिए पुरातन काल में बच्चों की शिक्षा के लिए गुरुकुल व्यवस्था विद्यमान थी। जहां बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए सभी क्षेत्रों अर्थशास्त्र, दर्शन, गणित, संगीत, आयुर्वेद, शास्त्र विद्या तक का ज्ञान दिया जाता था। लेकिन मुगलों और अंग्रेजों के शासन काल में भारतीय शिक्षा को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया था। जिसके फलस्वरुप देश में साक्षरता की दर बेहद कम हो गई थी।




विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है / When is World Teachers Day Celebrated

भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी अलग-अलग दिन शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा है। जबकि वैश्विक स्तर पर हर साल 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। साल 1994 में UNESCO की सिफारिशों के बाद UN ने प्रति वर्ष 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाने की घोषणा की। 1994 के बाद से प्रतिवर्ष लगभग सौ से अधिक देशों में मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस यूनिसेफ, यूएनडीपी, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और शिक्षा अंतर्राष्ट्रीय के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस 2019 की थीम, "युवा शिक्षक: पेशे का भविष्य रखी गई है।

विश्व शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है / Why Celebrated World Teachers Day

विश्व शिक्षक दिवस की शुरुआत शिक्षकों की स्थिति को बेहतर करने के लिए की गई थी।1966 ILO/UNESCO की सिफारिशों में शिक्षकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों और उनकी प्रारंभिक तैयारी और आगे की शिक्षा, भर्ती, रोजगार और शिक्षण और सीखने की स्थिति के बारे में मानदंड निर्धारित करने के मानदंडों को तय करती है। इसके अलावा 1997 में उच्च शिक्षा में शिक्षण और अनुसंधान कर्मियों को शामिल करके 1966 की सिफारिश को पूरा करने के लिए अपनाया गया था।

UN के वैश्विक स्तर में शिक्षा पर सतत विकास लक्ष्य 2030 को प्राप्त करने,शिक्षण पेशे को बढ़ावा देने के लिए और उससे जुड़ी चुनौतियों को पहचानने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन वैश्विक स्तर पर शिक्षण के क्षेत्र की उपलब्धियों को जानने और उनसे जुड़े मुद्दों को दूर करने के लिए समाधान तलाशने के अवसर प्राप्त होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करने और उन्हें कुशल बनाने के उपायों को अपनाया जाता है।

1966 संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) / ILO सिफारिश पर शिक्षकों की स्थिति के बारे में हस्ताक्षर करने के तरीके के रूप में शुरू हुआ। यह सिफारिश एक मानक-सेटिंग साधन है जो दुनिया भर के शिक्षकों की स्थिति से संबंधित मानकों पर नजर रखती है,जिनमें ये प्रमुख हैं...

शिक्षा कर्मियों की नीति

शिक्षा कर्मियों भर्ती

शिक्षा कर्मियों का प्रारंभिक प्रशिक्षण

शिक्षकों की सतत शिक्षा

उनका रोजगार

काम करने की स्थिति




अन्य देशो में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है / When Teachers Day Celebrated in Other Countries

1. नेपाल में गुरु पूर्णिमा के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है,जो जुलाई माह के अंत और अगस्त माह की शुरुआत में मनाया जाता है

2. चीन में पहले 27 अगस्त को मनाया जाता था, लेकिन 1951 रद करने के बाद 1985 में 10 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाने की घोषणा की गई। तब से हर वर्ष 10 सितम्बर को टीचर्स डे मनाया जाता है।

3. रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर माह के पहले रविवार को शिक्षक दिवस मनाया जाता था, लेकिन साल 1994 में UN की घोषणा के बाद प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा।

4. साउथ कोरिया में हर साल 15 मई को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपने टीचर्स को फूल देकर थैंक्यू बोलते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story