लड़कों के दिमाग में पीरियड्स को लेकर आती हैं ये बेकार की बातें

लड़कों के दिमाग में पीरियड्स को लेकर आती हैं ये बेकार की बातें
X
हाल ही में हुई स्टडी में सामने आया कि 70 प्रतिशत लड़कियों को अपने पहले पीरियड्स के दौरान इससे जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं थी। वहीं इस दौरान होने वाला दर्द इतना गंभीर हो सकता है कि इससे उल्टी, माइग्रेन जैसी दिक्कते होने लगती है। 2016 में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि यह दर्द दिल का दौरा पड़ने के दर्द से भी ज्यादा खतरनाक होता है।

कहने को को समय के साथ साथ काफी कुछ बदल गया है, लेकिन आज भी कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर बात करते हुए लोग काफी असहज फील करते हैं। जिसमें से एक मुद्दा है पीरियड्स। जहां लोगों को इसको लेकर जागरूक करने की काफी जरूरत है। वहीं लोग इसके बारे में बात आते ही इधर उधर देखने लग जाते हैं। इससे जुड़ी एजूकेशन की कमी के कारण लड़कियों को अपने पहले पीरियड्स में कई भयानक स्तिथि से गुजरना पड़ता है।

हाल ही में हुई स्टडी में सामने आया कि 70 प्रतिशत लड़कियों को अपने पहले पीरियड्स के दौरान इससे जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं थी। वहीं इस दौरान होने वाला दर्द इतना गंभीर हो सकता है कि इससे उल्टी, माइग्रेन जैसी दिक्कते होने लगती है। 2016 में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि यह दर्द दिल का दौरा पड़ने के दर्द से भी ज्यादा खतरनाक होता है। यह दर्द मजाक नहीं है बल्कि इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वहीं इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स के बारे में लड़के क्या अजीबोगरीब और बेकार की बातें सोचते हैं।

पीरियड्स को लेकर लड़कों के दिमाग में आती हैं यह बातें

- क्या लड़कियों की बायोलॉजी काफी अलग होती है। आखिर इनकी बॉडी में इतना ब्लड आता कहां से है।

- इस दौरान लड़कियां नहाती कैसे होंगी।

- इस दौरान लड़कियां इतनी चॉकलेट क्यों खाती हैं। क्या सच में चॉकलेट खाने से अच्छा फील होता है।

- लड़कों को लगता है कि पीरियड्स के दौरान लड़की के दिमाग में सिर्फ पीरियड्स और सेनिटरी नैपकिन की बात आती होगी।

Also Read: शादी के बाद अचानक हो जाए पुराने प्यार से सामना तो कैसे करें रिएक्ट?

- इस दौरान लड़कियां इतनी रिलैक्स कैसे रहती हैं। यह अपने सारे काम कैसे करती हैं।

- पीरियड्स के दौरान हॉर्मोन चैंजस की वजह से काफी गुस्सा आता है और वो इन दिनों चिड़चिड़ी भी रहती हैं। वहीं अगर लड़की नॉर्मली गुस्सा करे, तो लड़कों को लगता है इनके पीरियड्स चल रहे हैं।

Tags

Next Story