Valentine Day 2020 : अगर आपका बॉयफ्रेंड छुपाता है अपना फोन, तो ये हैं पता करने के आसान टिप्स

Valentine Day 2020 : अगर आपका बॉयफ्रेंड छुपाता है अपना फोन, तो ये हैं पता करने के आसान टिप्स
X
Valentine Day 2020 : अगर आप रिलेशनशिप (Relationshiop) में हैं और आपको अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) पर जरा सा भी शक है कि कहीं वो आपको धोखा तो नहीं दे रहा है। तो आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि कैसे पता करें कि बॉयफ्रेंड धोखा दे रहा है। ऐसे में हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिससे आप आसानी से पता लगा पाएंगी कि आपका बॉयफ्रेड (Boyfriend) आपको धोखा तो नहीं दे रहा।

Valentine Day 2020 : प्यार जिंदगी का एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है। जब कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो उसके लिए पूरी दुनिया से लड़ने की हिम्मत भी रखती है। कई बार लड़किया प्यार में अंधी होकर अपने बॉयफ्रेंड पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने लगती है जो इसका हकदार भी नहीं होता। क्या आप जानती हैं जिसे आप प्यार कर रहीं हैं वो आपके प्यार के भी लायक है। कहीं ऐसा तो नहीं जिसे आप अपनी दुनिया समझ रही हैं वहीं आपकी पीठ में खंजर तो नहीं घोंप रहा है। एक भरोसा टूट जाए तो फिर से भरोसा कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले इंसान को अच्छे से परख लें। जिसे आप इतना प्यार करती हैं क्या वो भी आपसे उतना ही प्यार करता है। ऐसे में आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिससे आप आसानी से पता लगा पाएंगी कि आपका बॉयफ्रेड आपको धोखा तो नहीं दे रहा।

इन संकेतों से पहचानें

1. हमेशा रात में कॉल करना

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपको हमेशा रात को कॉल करता है। दिनभर में एक बार भी कॉल या मैसेज नहीं करता है। अगर आप करती हैं तो कोई न कोई बहाना बना कर फोन काट देना। बिजी होने का बहाना करके मैसेज का लेट रिप्लाई करना। जो आपसे प्यार करता है वो आपके लिए समय भी निकाल सकता है।

2. पासवर्ड छुपाना

पहले आपको उसके हर चीज के पासवर्ड पता होते थे। लेकिन अब आपके बॉयफ्रेंड ने अपने सारे पासवर्ड बदल दिए हैं। तो मतलब साफ है कि अब आपके बॉयफ्रेंड को आप के अंदर कोई दिलचस्पी नहीं रही और अब शायद उसका इन्ट्रस्ट कहीं और है।

3. कमिटमेंट न करना

अगर आपका बॉयफ्रेंड कमिटेंट की बात से दूर भागता है। आपका बॉयफ्रेंड कमिटेंट करने से बच रहा है या आपका रिश्ता कहाँ तक चलेगा या शादी को लेकर कोई कमिटेंट नहीं कर रहा है। इसका मतलब है कि वो आपका इस्तेमाल कर रहा है, आपके दिल, आपकी भावनाओं के साथ खेल रहा है और एक दिन आपके सारे सपनो को तोडकर, आपके दिल को तोड़कर आपको धोखा देकर चला जायेगा।

4. इग्नोर करना

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपकी बातों पर ध्यान नहीं देता। आपकी परेशानियों से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके अलावा आपकी बातों को हल्के में ले। ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपके बॉयफ्रेंड को आपसे कोई लगाव नहीं है।

5. अपने दोस्तों को आपके बारे में ना बताना

अगर आपका बॉयफ्रेंड अपने दोस्तों को आपके बारे में कुछ नहीं बताता है। या अपने दोस्तों से ये कहता है कि आप उसके दोस्त हैं उससे ज्यादा कुछ नहीं। अपने दोस्तों के सामने आपका मजाक उड़ाता है। आपकी इज्जत का भी ख्याल नहीं रखता तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप उसके लिए सिर्फ टाअमपास हैं।

Tags

Next Story